हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi: 16 जुलाई को दिल्ली में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर में इन इलाकों में जानें से बचें

Delhi News: दिल्ली में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया। 16 जुलाई को जाम से बचने घर से निकलने से पहले यह डायवर्जन प्लान देख सकते हैं।

विज्ञापन

Delhi Traffic Update: आप दिल्ली में अगर आज मजनू के टीला से आउटर रिंग रोड की तरफ जा रहें हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में मजनू का टीला के पास PWD 16 जुलाई को निर्माण कार्य करेगा। इस काम से मजनू के टीला से आउटर रिंग रोड तक ट्रैफिक पर दबाव रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 2 स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू करने लिए प्लान जारी किया है। पहला वजीराबाद फ्लाईओवर की ओर और दूसरा आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर। ट्रैफिक पुलिस ने 4 भागों में डायवर्जन प्लान जारी किया है।

डायवर्जन 1

चंदगीराम अखाड़ा से वजीराबाद फ्लाईओवर जाने के लिए वाहन चंदगीराम अखाड़ा से शामनाथ मार्ग, विधानसभा, खैबर दर्रा, माल रोड रेड लाइट, चौधरी फतेह सिंह मार्ग पर दायां मोड़, तिमारपुर रेड लाइट होते हुए वजीराबाद फ्लाईओवर पर बायां मोड़ निकलेंगे।

विज्ञापन

डायवर्जन 2

बुराड़ी से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक जााने वाले वाहन वजीराबाद पुल से सिग्नेचर खजूरी की ओर पुल, खजूरी चौक, पुश्ता रोड पर दाएं मुड़ते हुए शास्त्री पार्क चौक होकर बाहरी रिंग रोड पर दाएं मुड़रक जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi Double Murder: वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर में दोहरे हत्याकांड से दहशत, दो दोस्तों में चले चाकू

विज्ञापन

डायवर्जन 3

सिग्नेचर ब्रिज से आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले वाहन सिग्नेचर ब्रिज से वज़ीराबाद ब्रिज से चौधरी फतेह सिंह मार्ग, पुलिस स्टेशन तिमारपुर, माल रोड, आईपी कॉलेज की ओर बाएं मुड़कर चंदगीराम अखाड़ा की ओर बाएं मुड़ते हुए आईएसबीटी की ओर दाएं मुड़कर जाएंगे।

डायवर्जन 4

पुराने वजीराबाद पुल से आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाले वाहन वजीराबाद पुल से चौधरी फतेह सिंह मार्ग, पुलिस स्टेशन तिमारपुर, माल रोड से बाए मुड़ें कर आईपी कॉलेज से बाएं मुड़कर चंदगीराम अखाड़ा होते हुए दाएं मुड़ें आईएसबीटी की ओर जाएंगे।

विज्ञापन

दोपहर में जाने से बचें

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 16 जुलाई को लोग दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे के बीच प्रभावित हिस्सों से बचें। देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। आपातकालीन वाहन डायवर्जन से फ्री रहेंगे।

यह भी पढ़ें: स्कूल-कॉलेज को मिली धमकी से बच्चों में डर, अभिभावक चिंतित, भाजपा के चारों इंजन फेल- केजरीवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola