दिल्ली के सिख वोटरों की मांग करीब 40 साल बाद पूरी हुई है। दरअसल दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी में वोटिंग लिस्ट को फोटो के साथ नए सिर से बनाने की मांग की जा रही है। 40 सालों से की जा रही इस मांग को गुरुवार को मंजूरी मिल गई है। अब पुरानी सभी वोटिंग लिस्ट को कैंसिंल कर दिया जाएगा।
जल्द होने वाले हैं चुनाव
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के मुताबिक, वोट डालने के लिए सिंह या कौर नाम, पूरे केश, दाढ़ी कटी नहीं होनी चाहिए। इसी आधार पर वोट बनाया जाएगा। गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव पेंडिंग चल रहे हैं। जल्द ही कोर्ट के निर्देश के बाद गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में लाखों सिख वोटर हैं और वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट का प्रधान और मेंबर वोटिंग के हिसाब से चुनते हैं। सभी गुरुद्वारों का रखरखाव और सिखों से जुड़े मसलों को फिर गुरुद्वारा कमेटी ही मैनेज करती है।
वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू
दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय के मुताबिक, नई वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पत्र के जरिए 46 वार्डों किे जोनल, ERO दफ्तरों का पता, 23 जोन के 12 ERO और 46 AERO के नाम जारी कर दिए गए हैं। सभी को जल्द से जल्द वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस बार सभी वोटर लिस्ट फोटो युक्त होंगी। इस पर विशेष तौर पर काम किया जा रहा है।
आम चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी
दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय के मुताबिक, आम चुनावों की प्रक्रिया आगे बढ़ गई हैं। अभी तक पता चला है कि 46 वार्डों के जोनल, ईआरओ दफ्तरों में कई जगह पुराने दफ्तरों को बदला है। इन सभी को नई वोट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। वहीं 2 गुरुद्वारों माता सुंदरी और दमदमा साहिब के साथ दिल्ली कमेटी के प्रबंध वाले 3-4 अन्य स्थानीय गुरुद्वारों को भी जोनल, ई.आर.ओ. दफ्तर बनाया गया है।
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, 150 से ज्यादा लोग हिरासत में; मुस्तैद की गई सुरक्षा
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
7 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
22 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines