---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi schools reopening: कड़ाके की ठंड में फिर खुलेंगे स्कूल, सरकार ने रखी एक शर्त

Delhi schools reopening news in hindi: स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ अपने समय पर पहुंचेगा। बच्चों की क्लास सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

---विज्ञापन---

Delhi schools reopening news in hindi: दिल्ली में विंटर वेकेशन के बाद 15 जनवरी से फिर सरकारी स्कूल खुलने जा रहे हैं। घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बच्चों को बचाने के लिए सरकार ने रविवार को नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेगा। स्कूलों में टीचर सुबह अपने तय समय में पहुंचेगे लेकिन बच्चों की क्लास 9 बजे से शुरू होगी।

---विज्ञापन---

सड़कों पर 0 से 50 मीटर के बीच विजिबिलिटी

रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा था, यहां अलग-अलग सड़कों पर 0 से 50 मीटर के बीच विजिबिलिटी थी। ऐसे में 14 जनवरी को बच्चों की विंटर ब्रेक खत्म हुए हैं। इस बीच 15 से 17 जनवरी के बीच मौसम विभाग ने सुबह घना कोहरा और दिन में शीतलहर के साथ गंभीर ठंड पड़ने का अनुमान जाहिर किया है।

जो स्कूल दो शिफ्ट में चलते हैं…

दिल्ली शिक्षा विभाग के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जो स्कूल दो शिफ्ट में चलते हैं, वह भी सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होंगे और शाम 5 बजे बाद किसी स्कूल में कक्षाएं नहीं होंगी। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार स्कूल के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ दोनों अपने समय पर सुबह स्कूल पहुंचेगे। अभिभावकों से भी अपील है कि वह बच्चों को ठंड से बचाव के गर्म कपड़े पहनाकर भेजें।

---विज्ञापन---

अभिभावकों को फोन से दी जा रही सूचना 

जारी आदेश में बताया गया है कि स्कूल टाइमिंग बदलने की बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल फोन पर सूचना दी जा रही है। इसके अलावा बच्चों के रजिस्टर्ड नंबरों पर SMS और whatsapp  पर मैसेज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ठंड के चलते स्कूलों में विंटर ब्रेक की गई थीं।  दिल्ली में 13 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया। यहां सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो-3.5 डिग्री कम था।

First published on: Jan 14, 2024 03:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola