हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इन्वर्टर में शाॅर्ट सर्किट से सोफे ने पकड़ी आग, दिल्ली में दम घुटने से पूरा परिवार खत्म

Delhi Prem Nagar Fire Accident:दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। यहां एक घर में आग लगने से पति-पत्नी और 2 युवकों की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन

Delhi Prem Nagar Fire Accident:दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। यहां एक घर में आग लगने से पति-पत्नी और 2 बेटों की दम घुटने से मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार आग सबसे पहले इन्वर्टर में लगी इससे पास में पड़े सोफे को पहले चपेट में लिया फिर पूरे घर में फैल गई। इस दौरान दम घुटने से पति पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई।

फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि चारों को घायल अवस्था में हाॅस्पिटल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले आग लगने की सूचना मिलने पर दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस दौरान दमकल कर्मियों ने मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला और हाॅस्पिटल पहुंचाया।

घटना मंगलवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट की है। इन्वर्टर में आग लगने के बाद पास में पड़े सोफे को उसने चपेट में ले लिया। आग फैलने से धुआं उपर की मंजिल तक पहुंच गया। इससे पूरे परिवार की ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हीरा सिंह (48), रोबिन सिंह(22), नीतू सिंह और लक्ष्य (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

इस साल अग्निकांड से 55 लोगों की मौत

बता दें कि दिल्ली में पिछले कई दिनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं हैं। इस साल 55 लोग अग्निकांड के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 300 से अधिक घायल हुए हैं। दिल्ली फायर सर्विस से मिले आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 26 तक फायर सर्विस को लगभग 9 हजार सूचनाएं मिलीं।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola