Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

द्वारका में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 71 विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट

Delhi News: द्वारका में दिल्ली पुलिस की सपेशल टीम ने अवैध रूप से रह रहे 71 विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें रोहिंग्या, नाइजीरिया और बांग्लादेश के लोग शामिल हैं, सभी को डिपोर्ट कर दिया गया है। पढ़ें दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 6, 2025 13:20
Source-News 24
Source-News 24

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले में मई 2025 के महीने में 71 विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के कारण देश से बाहर भेजा गया है। इनमें 47 बांग्लादेशी, 17 म्यांमार (रोहिंग्या) और 7 नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। अवैध प्रवासियों पर द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई की गई है। द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, ये डिपोर्टेशन्स अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नकेल कसने के अभियान का हिस्सा हैं, जो देश के संसाधनों पर बोझ बन रहे हैं। इन 71 विदेशी नागरिकों को भेजने में द्वारका जिले की विभिन्न पुलिस इकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

स्पेशल स्टाफ ने चलाया ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 38 लोगों को पकड़ा, उत्तम नगर पुलिस स्टेशन ने 24 को गिरफ्तार किया, नारकोटिक्स सेल ने 6 को, छावला पुलिस स्टेशन ने 2 को और AATS ने 1 को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए सभी विदेशी नागरिकों को फिलहाल डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। द्वारका जिले की ऑपरेशनल यूनिट्स और पुलिस स्टेशन लगातार ऐसे विदेशी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं, जो बिना वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं या घूम रहे हैं।

---विज्ञापन---

डिपोर्ट किए गए विदेशी नागरिकों का विवरण इस प्रकार है:

  • नाइजीरिया (7)
  • मूसा उमरू अब्दुल्लाही (उम्र 30)
  • अबासफ्रेके उमोह बासी (उम्र 34)
  • फिलिप न्दुबुएज़े
  • गेब्रियल ओसारुमीसे
  • अजयी एडम दारामोला
  • अमेची ओकोंक्वो
  • इमैनुएल ओकोरो

म्यांमार (17, रोहिंग्या के रूप में पहचाने गए)

  • मोहम्मद अली (उम्र 22)
  • मोहम्मद रफीक (उम्र 20)
  • अब्दुल जलील (उम्र 20)
  • मोहम्मद सज्जाद (उम्र 27)
  • हलीमा खातून (उम्र 63, महिला)
  • जमाल हुसैन (उम्र 53)
  • नजूमा (उम्र 42, महिला)
  • नूरजहां (उम्र 56, महिला)
  • मोहम्मद कोफिल (उम्र 20)
  • इमाम हुसैन (उम्र 25)
  • सुफरिया बेगम (उम्र 20, महिला)
  • नजीर अहमद (उम्र 63)
  • हजारा खातून (उम्र 59, महिला)
  • सैय्यद नूर (उम्र 28)
  • लाल मोती (उम्र 23, महिला)
  • अनवर (उम्र 23)
  • गुलबहार (उम्र 21, महिला)

बांग्लादेश (47 – जिसमें कई नाबालिग भी शामिल हैं):

इस समूह में कई परिवार और व्यक्ति शामिल हैं, जैसे अनिश, रोहिमा, मुशिदा, मुशर्रफ, मनुआरा, मारुफ, हसीना, ओकीमुद्दीन, मोहम्मद उमर शानी, जॉय सारिका, मोहम्मद अब्दुल कासिम, खुतेजा, अकाबर, अखलिमा, राणा मियां, मोहम्मद सकियात अली, मोहम्मद रुबेल, नूरजहां, अंजू, मोनो, मोहम्मद मोजिदुल इस्लाम, मोमिनुल इस्लाम, सदात अली, मोमिना, मोहम्मद मोकलेसुर रहमान, मरियम बेगम, आफ़िब हुसैन, मोहम्मद शाहजलाल, मंजू खातून और मोहम्मद फारुख हुसैन।

इन सभी लोगों को बिना वैध वीजा के भारत में रहते हुए पाया गया था। Foreigners Regional Registration Office (FRRO) ने उनके डिपोर्टेशन का आदेश दिया है, जिसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- लखनऊ से कानपुर जाना अब और भी आसान, रूट पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

First published on: Jun 06, 2025 01:20 PM

संबंधित खबरें