Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 4 साल बाद फरवरी में सबसे ठंडा रहा दिन, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather: दिल्ली में 2 दिन से घना कोहरा छाया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते दिल्ली में फरवरी में सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड भी टूट गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली के बदले मौसम को पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया है, वहीं अगले 5 दिन के मौसम का अपडेट भी दिया है.

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 3, 2026 13:50
Delhi NCR Weather Forecast
दिल्ली में 2 दिन से कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है.

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे UP के शहर नोएडा में आज फिर बेहद घना कोहरा छाया और विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही. वहीं 2 दिन से छा रही घनी धुंध ने एक बार फिर से दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है. दरअसल, एक फरवरी को आधी रात के बाद भयंकर बारिश हुई. उसके बाद 2 फरवरी दिन सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया और 4 साल बाद दिल्ली में फरवरी महीने में सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड टूट गया.

तापमान में आई 7 डिग्री की गिरावट

बता दें कि 2 फरवरी का दिन दिल्ली में फरवरी महीने का सबसे ठंडा दिन रहा, क्योंकि कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 4 साल बाद फरवरी महीने में सबसे कम 17.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो एक फरवरी को दर्ज हुए तापमान की तुलना में 7 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा. सारा दिन धूप नहीं निकली. कोहरा और आसमान में बादल छाए रहे. सारा दिन लोग अलाव सेकते रहे और शाम होते ही ठंड के मारे घरों के अंदर दुबक गए.

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

IMD के अनुसार, दिल्ली में अचानक बदले मौसम का कारण पश्चिमी विक्षोभ है. एक साथ 2-2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हैं, जिनके असर से बेमौसम बारिश हुई, घना कोहरा छाया और बर्फीली हवाएं चलीं. रातभर बारिश होती रही और हवा की गति भी काफी स्लो थी, जिस वजह से वातावरण में नमी बढ़ गई और सुबह घना कोहरा छाया, जिसका असर ट्रेनों की स्पीड और फ्लाइटों के टेकऑफ और लैंडिंग पर पड़ा. कई ट्रेन और उड़ानें काफी डिले हुईं.

---विज्ञापन---

8 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा

IMD के अनुसार, पंजाब और उससे सटे हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. पछुआ हवाओं के साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात से हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से दिल्ली में 8 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा. सुबह और शाम को घना कोहरा छा सकता है, वहीं आसमान में बादल भी छाए रहेंगे, लेकिन बावजूद इसके दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जो 23 डिग्री तक जा सकता है.

First published on: Feb 03, 2026 11:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.