खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 गिरफ्तार, दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर लिखे थे, SFJ चीफ पन्नू ने ली थी जिम्मेदारी

Khalistan Zindabad Slogans Writer Arrest: दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले SFJ के 3 समर्थकों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन तीनों को दिल्ली पुलिस ने पंजाब की बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस टीम के साथ मिलकर पकड़ा गया है।

Delhi Metro Station Khalistani Slogans

9 मई को मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर स्लोगन लिखे गए थे।

Delhi Police Arrest SFJ Supporters: दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 युवकों को दिल्ली पुलिन ने दबोच लिया है। तीनों खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के कार्यकर्ता हैं और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थक हैं। तीनों को दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस, बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम के साथ मिलकर दबोचा।

विज्ञापन

तीनों ने 27 अप्रैल को बठिंडा के जिला प्रशासन के ऑफिस और कोर्ट में दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे थे। इसके बाद 9 मई को दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे थे। इनकी तस्वीरें ओर वीडियो गुरपतवंत सिंह पन्नू को भेजी गई थीं। वहीं पन्नू ने इन नारों को लिखवाने की जिम्मेदारी लेते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला था।

विज्ञापन

पन्नू ने वीडियो संदेश जारी करके ली थी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह न्यूयॉर्क से अपना आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस संचालित कर रहा है। वह आए दिन कोई न कोई वीडियो संदेश जारी करके भारत के खिलाफ जहर उगलता है। पिछले कुछ समय से वह लगातार देश में अलग-अलग जगहों पर खालिस्तानी नारे लिखवा चुका है। दिल्ली मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखवाने की जिम्मेदारी भी उसी ने ली है। उ

विज्ञापन

सने एक वीडियो संदेश जारी करके लिखा कि खालिस्तानी नारे उसने लिखवाए हैं और वह पंजाब को अलग देख खालिस्तान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि गत 26 जनवरी के आस-पास भी दिल्ली के उत्तर नगर इलाके में सरकारी स्कूल की दीवारों पर स्लोगन लिखे गए थे। मार्च 2024 में पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के खंभे पर स्लोगल लिखे मिले थे। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। वे मामले सुलझे नहीं थे कि अब झंडेवालान मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर नारे लिख दिए गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ