Delhi Man Fraud with 700 womens as US Model: दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। एक 23 साल के शख्स ने 700 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बनाया, उनसे दोस्ती की, प्राइवेट फोटो और वीडियो लिए और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके खूब पैसे कमाए। यह शख्स खुद को अमेरिका की मॉडल बताता था, उसके पास अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबर भी मौजूद था। ऐसे में कई लड़कियां ठग के झांसे में आ गईं। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।
कौन है आरोपी?
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में रहने वाले आरोपी का नाम तुषार सिंह बिष्ट है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को तुषार को गिरफ्तार किया है। खबरों की मानें तो तुषार उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं नौकरी के बाद तुषार लड़कियों को झांसे में फंसाकर खूब पैसे ठग रहा था। तुषार ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर्स (BBA) की डिग्री हासिल की है और वो पिछले 3 साल से नोएडा की कंपनी में जॉब कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Delhi में 14 साल के बच्चे को चाकू से गोदा; पूर्वी दिल्ली में सब इंस्पेक्टर की मौत
18-30 साल की लड़कियों को बनाया टारगेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तुषार ने किसी ऐप की मदद से अंतर्राष्ट्रीय नंबर का इंतजाम कर लिया था। इसी नंबर से उसने बंबल और स्नैपचैट जैसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फेक आईडी बनाई। तुषार ने आईडी पर ब्राजील की एक मॉडल की फोटो लगाई थी। वो खुद को अमेरिका की फ्रीलांस मॉडल बताता था और कहता था कि एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में भारत आया है। तुषार ज्यादातर 18-30 साल की लड़कियों को अपना शिकार बनाता था।
कैसे खुली पोल?
तुषार की पोल तब खुली जब दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक सेकेंड ईयर की छात्रा उसके झांसे में आ गई। तुषार ने छात्रा से संपर्क करते हुए उसे विदेशी मॉडल होने का यकीन दिलवाया और उससे कुछ प्राइवेट फोटोज मांग ली। कुछ दिन की बातचीत के बाद तुषार ने छात्रा को एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा ने तुषार को मुंह मांगे पैसे दिए, लेकिन तुषार और पैसों के लिए छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। ऐसे में छात्रा ने तंग आकर पूरा मामला परिवार को बताया। माता-पिता की मदद से छात्रा ने पुलिस में तुषार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली।
पुलिस ने जब्त किया फोन
दिल्ली पुलिस के अनुसार तुषार का फोन जब्त कर लिया गया है। वो बंबल पर 500 और स्नैपचैट पर 200 से ज्यादा लड़कियों के संपर्क में था। उसके फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। तुषार इन्हीं फोटोज और वीडियोज की मदद से लड़कियों को धमकी देता था कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो इन तस्वीरों को वायरल कर देगा। हालांकि अब पुलिस ने तुषार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- आबरू बचाने वाले पुलिसवाले की गंदी हरकत कैमरे में कैद, DySP के खिलाफ एक्शन
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
13 mins agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
1 hr agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
1 hr agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
5 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
5 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
18 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
20 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines