नई दिल्लीः दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कई शिकायतें मिलने के बाद आईएएस अधिकारी YVVJ राजशेखर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारी राजशेखर के खिलाफ आप सरकार की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, आईएएस अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर को घोर अवज्ञा, अनुशासनहीन व्यवहार और तथ्यों को गलत साबित करने दोषी पाया गया है। दिल्ली के सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें दागी अधिकारी राजशेखर के तत्काल तबादले का सुझाव दिया है।
दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि आईएएस अधिकारी राजशेखर लंबे समय तक सीबीआई, सीवीसी और विजिलेंस के रडार पर रह चुके हैं। आरोप है कि निजी उद्देश के लिए राजशेखर अक्सर संवेदनशील फाइलों को अनाधिकृत तरीके से अपने पास रखते हैं ।
राज्य सरकार का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए राजशेखर को विजिलेंस विभाग से तुरंत हटाया जाना चाहिए। राजशेखर व्यक्तिगत लाभ के लिए झूठी, तुच्छ और मनगढ़ंत सूचना फैला रहे हैं। भ्रष्ट आचरण और उसके कृत्यों की विभिन्न शिकायतों को एक जांच एजेंसी को भेजा जाना चाहिए।
दिल्ली की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines