Delhi: मनीष सिसोदिया के सरकारी बंगले में अब रहेंगी आतिशी, 4 दिन में करना होगा खाली, बीजेपी ने कसा तंज
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाले में जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सरकारी बंगले को नवनियुक्त शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना को आवंटित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सिसोदिया के परिवार को 21 मार्च तक बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली सरकार ने मनीष सिसोदिया को मथुरा रोड पर बंगला नंबर एबी-17 एलॉट किया था। यह बंगला मनीष सिसोदिया से पहले दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के पास था। 2015 में सिसोदिया को बंगला दिया गया था।
Excise policy case | Delhi's Rouse Avenue Court extends Delhi's former Deputy Chief Minister Manish Sisodia ED remand by five more days in a money laundering case pertaining to alleged irregularities in the framing and implementation of the excise policy of GNCTD. pic.twitter.com/oIKH9FqN8m
— ANI (@ANI) March 17, 2023
लोक निर्माण विभाग ने बंगला अलॉटमेंट संबंधी 14 मार्च को पत्र जारी किया है। आतिशी को पत्र जारी होने के आठ दिनों के भीतर अपनी स्वीकृति देने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने कहा कि यह रूटिन प्रक्रिया है। चूंकि सिसोदिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए उनका बंगला आतिशी को दिया गया है।
बता दें कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दोनों वर्तमान में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में हैं। दोनों के इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट में जगह खाली हुई थी। इसके बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में है।
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सिसोदिया की पांच और दिनों की हिरासत दे दी।
आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए सिसोदिया को पहले 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। ईडी का आरोप है कि सिसोदिया ने 290 करोड़ रुपये से अधिक आय अर्जित की है।
शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी उनका समय बर्बाद करते हैं। क्योंकि वे दिन में केवल 30 मिनट ही सवाल पूछते हैं। उन्होंने दावा किया कि अधिकारी हमेशा 30 मिनट में ब्रेक लेते हैं और वह चाहते हैं कि अधिकारी रात में भी पूछताछ करें।
हालांकि, अदालत ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि अधिकारी हर 30 मिनट की पूछताछ के बाद उन्हें आराम दे रहे हैं।
In just 15 days Kejriwal has totally washed his hands off Sisodia Who's in jail since 26th Feb.
Sisodia's Bungalow allotted to Atishi Marlena.
Where will his Mother, Wife and Children go?? pic.twitter.com/RPgGjlKiRh— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) March 17, 2023
बंगला आवंटन पर भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केजरी यह धारणा बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि वह शराब घोटाला का हिस्सा नहीं हैं। यह नौटंकी हकीकत में नहीं बदल सकती…सत्य जल्द ही अपना रास्ता निकाल लेगा।
उन्होंने कहा कि सिसोदिया के बंगले से मनीष सिसोदिया की नेम प्लेट हटा दी गई। अरविंद केजरीवाल ने 15 दिन में बंगला खाली करने का भी आदेश दिया है। 26 फरवरी से जेल में बंद सिसोदिया से केजरीवाल ने महज 15 दिनों में पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। अब सिसोदिया की मां, पत्नी और बच्चे कहां जायेंगे?
यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से झटका, रिमांड 5 दिन और बढ़ी
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: