11 साल के छात्र के पोस्टमार्टम से खुली पुलिस की पोल, बोली थी- सीनियर्स की पिटाई से गई जान

Delhi crime news: छात्र के परिजनों ने पुलिस व अस्पताल प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 11 साल के छात्र की उसके सीनियर्स ने पिटाई की थी।

Pakistan Zindabad, slogan, Rohini, Delhi police

Delhi crime news (विमल कौशिक): उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, बच्चे की उसके सीनियर्स ने पिटाई कर दी थी। जिससे उसके घुटने में चोट लगी। इलाज के बाद छात्र ने दमतोड़ दिया है। अब उसके मरने के बाद जब पोस्टमार्टम हुआ तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। उसके पैर में काफी गंभीर चोट लगी थी। शरीर में संक्रमण फैलने से उसकी मौत हुई है। अब पुलिस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बाएं घुटने में काफी दर्द हो रहा था

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस व अस्पताल प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ है। बच्चे की मौत 20 जनवरी को अशोक विहार के एक अस्पताल में हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि 11 जनवरी को बच्चा रोजाना की तरह स्कूल से घर आया। घर आकर उसने सीनियर्स द्वारा पिटाई करने की शिकायत की। उसके बाएं घुटने में काफी दर्द हो रहा था।

मेडिकल बोर्ड से करवाया गया पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार परिजन उसे समीप के दीपचंद बंधु अस्पताल (सरकारी) लेकर गए। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने इमरजेंसी में उसे कुछ दवा दी और फिर उसे ऑर्थो ओपीडी में दिखाने के लिए कहा। लेकिन शाम होने के चलते ओपीडी बंद थी तो परिजन बच्चे को घर ले आए। परेशानी बढ़ने पर 15 जनवरी को फिर परिजन बच्चे को रोहिणी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां इलाज से फायदा नहीं हुआ तो 20 जनवरी को परिजन उसे दोबारा दीप चांद बंधु हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद मामले में पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया। अब पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ