Delhi Conversion Dispute: राजधानी दिल्ली के ताहिरपुर इलाके में ईसाई समुदाय की प्रार्थना घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, तोड़फोड़ के दौरान हुए झगड़े में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पूरा मामला रविवार का बताया जा रहा है।
दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज
उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। इलाके में संभावित बवाल के मद्देनजर मौजूद अन्य धार्मिक स्थलों खासकर चर्च पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ताहिरपुर में रविवार की सुबह एक प्रार्थना घर में जमकर हंगामा हुआ तोड़फोड़ की गई और कुछ लोग इस झगड़े में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ताहिरपुर में सतपाल भाटी नाम के एक शख्स ने अपने घर की निचली मंजिल पर एक प्रार्थना घर बनाया हुआ है, जहां हर रविवार लोग आकर सत्संग करते हैं।
इस पर सतपाल भाटी का कहना है कि हमारा ये सत्संग पिछले 10-12 साल से चल रहा है, लेकिन पहली बार कुछ लोगों की भीड़ ‘जय श्रीराम’ और ‘हिन्दू राष्ट्र’ का नारा लगाते हुए आई और उन्होंने हमारे ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान हमारे पवित्र ग्रंथ को भी उछालने की कोशिश की। विरोध के दौरान हमारे 5 लोग घायल भी हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में दी शिकायत बताया कि इस जगज पर हिंदू-देवी देवताओं के खिलाफ अपशब्द बोले जा रहे थे। धर्मांतरण करवाया जा रहा था और यहां मौजूद लोगों ने हमें जान से मारने की धमकी देते हुए हमारे ऊपर हमला भी किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो मामले दर्ज किए हैं। उधर, संभाविल बवाल के मद्देनजर इलाके में मौजूद अन्य धार्मिक स्थलों खासकर चर्च पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 hr agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
9 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines