दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शहर का दौरा किया। मेट्रो के खंभों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि किसी को भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। अगर हमें सुंदर और स्वच्छ दिल्ली चाहिए तो सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक गुप्ता ने कहा कि मेट्रो के खंभे दिल्ली की खूबसूरती हैं और हमें यहां पोस्टर और होर्डिंग नहीं लगाने चाहिए। इस दौरान गुप्ता ने मेट्रो के खंभों से पोस्टर हटाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खंभों पर पोस्टर और होर्डिंग न लगाए जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें:पंजाब बजट: 65 लाख परिवारों को 10 लाख तक कैशलेस इलाज, हर जिले में शुरू होगी ये खास योजना
इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता विधानसभा की ओर रवाना हुईं। हैदरपुर फ्लाईओवर के पास जाते समय आवारा गायों को देख उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने कार से उतरकर संबंधित अधिकारियों से ऐसे जानवरों के लिए उचित आश्रय स्थल बनाने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे सड़कों पर न आएं। ऐसे जानवरों की वजह से हादसे होते हैं। किसी भी वाहन चालक को चोट नहीं लगनी चाहिए।
मंगलवार को पेश किया गया था बजट
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली को निवेश और इनोवेशन के लिए अनुकूल शहर बनाने का ऐलान किया था। दिल्ली के बजट में इस बार 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान विकास के लिए किया गया है। रेखा गुप्ता के अनुसार इस बजट से दिल्ली के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा, विकास को बढ़ावा मिलेगा। बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 31.58 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसमें शिक्षा, परिवहन और शहरी विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए फंड आवंटित किया गया है।
शहरी विकास के बजट में 9 फीसदी बढ़ोतरी
आवास और शहरी विकास के बजट में 9 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। सरकार का प्रयास हर किसी को आवास उपलब्ध कराने, स्वच्छता में सुधार करने और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का है। गुप्ता ने कहा था कि शिक्षा के लिए 2024-25 में 16396 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया था। इस बार के बजट में सरकार ने 19291 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पहले के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। वहीं, परिवहन क्षेत्र के बजट में 73 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
यह भी पढ़ें:पंजाब में मुफ्त मिलती रहेगी 300 यूनिट बिजली, 7713 करोड़ का बजट प्रस्तावित; चीमा ने किए ये ऐलान
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
18 mins agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
20 mins agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
3 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
3 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
6 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
7 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
14 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
17 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines