Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल के घर जाकर दिल्ली पुलिस के 3 बड़े अफसरों ने बयान दर्ज किए हैं। स्वाती मालीवाल के घर बयान लेने के बाद पुलिस टीम मुख्यालय पहुंच गई है। स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाह और एडिशनल डीसीपी ने मालीवाल के बयान दर्ज किए हैं। टीम ने अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पूरे प्रकरण से अवगत करवाया है। आरोप है कि 13 मई को स्वाति के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।
यह भी पढ़ें:स्वाति मालीवाल मामले में NCW का विभव कुमार को समन, कल पेश होने के आदेश
दिल्ली पुलिस के 3 आईपीएस अफसर मालीवाल से पूछताछ करने उनके घर गए थे। आरोप है कि स्वाति के साथ केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने दुर्व्यवहार किया। वीरवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी विभव को तलब किया था। केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर बदसलूकी के आरोप हैं।
स्वाति मालीवाल के हमले के आरोपों पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि कल एक निंदनीय घटना हुई थी। मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वे ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं, तभी विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई करेंगे।
2015 में बनी थीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष
आरोप है कि दिल्ली पुलिस को खुद मालीवाल ने कॉल की। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कॉल करने वाली महिला ने अपना परिचय स्वाति मालीवाल के तौर पर दिया। स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। डीसीडब्ल्यू में शामिल होने से पहले वे दिल्ली सीएम की सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। जब भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे ने आंदोलन चलाया था, तो मालीवाल भी इंडियन अगेंस्ट करप्शन की मेंबर थीं। 2015 में केजरीवाल सरकार ने उनको दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
7 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
12 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
13 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
13 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
14 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
15 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines