---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Blast: जांच में मिले 2 तरह के विस्फोटक पदार्थ, धमाका कर किसे डराना चाहते थे आरोपी? इन सोशल मीडिया ऐप पर सुराग तलाश रही पुलिस

Delhi Blast Live: गृह मंत्रालय ने मामले में रिपोर्ट मांगी है, इसके बाद ही बम में यूज विस्फोटक और आरोपियों के सही मकसद का पता चलेगा।

---विज्ञापन---

Delhi Blast news live: रोहिणी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए विस्फोट की अब तक की जांच में पुलिस के हाथ चौंकाने वाले साक्ष्य लगे हैं। जांच एजेंसी सूत्रों की मानें तो पुलिस को मौके से दो विस्फोटक पदार्थ अमोनिया और फॉस्फेट मिला है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को ये भी शक है कि ये एक ‘टोकन बम’ था यानी आरोपी धमाका कर किसी को संदेश (डराना) देना चाहते थे।

गृह मंत्रालय ने मामले में रिपोर्ट मांगी है। जांच एजेंसियां जल्दी ही मंत्रालय में इस पूरी घटना की रिपोर्ट सौपेंगी। इसके बाद ही बम में यूज विस्फोट और आरोपियों के सही मकसद का पता चलेगा। अभी तक की जांच में पता चला है कि वारदात में देसी बम का यूज किया था। घटनास्थल से मिला सफेद पाउडर ये इशारा कर रहा है कि ये कच्चा बम था जिसे पुलिस की भाषा में क्रूड भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महाविकास अघाड़ी की बैठक में 10 घंटे तक मंथन, इन 12 सीटों पर नहीं बनी सहमति; उद्धव नाराज

---विज्ञापन---

बम की मार तेज करने के लिए छोटे तारों का यूज किया गया

ये कच्चा बम अमोनिया, फॉस्फेट और अन्य कुछ कैमिकल मिलाकर बनाया जाता है। अभी तक की जांच में घटनास्थल से एफएसएल, सीआरपीएफ और एनएसजी ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घटनास्थल से पुलिस को कुछ छोटे तार भी मिले हैं, जो बम की मार को तेज करते हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जांच रिपोर्ट के बाद ही विस्फोटक के कारण और दोषियों के बारे में कुछ स्पष्ट होगा।

---विज्ञापन---

किसी को डराना था मकसद? इस ऐप पर जांच एजेंसी की नजर 

सीआरपीएफ स्कूल में सीआरपीएफ ऑफिसर्स और अन्य केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चे पढ़ते हैं। रविवार छुट्टी के दिन विस्फोट के पीछे मकसद आरोपी किसी को डराने या संदेश देना चाहते थे कि वह कुछ भी कर सकते हैं। सुबह मौका ए वारदात पर अधिक भीड़ भी नहीं थी। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म टेलिग्राम और अन्य ऐप खंगाल केस से संबंधित साक्ष्य तलाश रही है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election : नागपुर साउथ वेस्ट से देवेंद्र फडणवीस को टिकट, BJP की पहली लिस्ट में कौन-कौन?

First published on: Oct 20, 2024 03:58 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola