---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Elections: फलोदी सट्टा बाजार में किसकी बन रही सरकार, जानें किस उम्मीदवार पर लगा दांव?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के पूर्वानुमान सामने आ गए हैं, जो भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि सट्टा बाजार में किसकी सरकार बन रही है?

---विज्ञापन---

Rajasthan Phaliodi Satta Market Prediction (लोकेश व्यास): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज 5 फरवरी को वोटिंग है। 8 फरवरी को नतीजे जाएंगे। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। आम आदमी पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने के दावे कर रही है। भाजपा भी इस बार हर हाल में चुनाव जीतने के लिए रण में उतरी है। कांग्रेस फिर से अपने पांव जमाने के लिए कमर कसे हुए है।

वहीं राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार में भी शह और मात की बिसात बिछ चुकी है। मोहरे तैयार हैं, दांव खेला जा चुका है, बस परिणामों का इंतजार है, लेकिन इस बार फलोदी सट्टा बाजार के भाव लगातार बदलते रहे हैं। फलोदी सट्टा बाजार के चुनाव परिणाम अनुमान सबसे सटीक माने गए हैं और इस बार फिर यह सट्टा बाजार दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को तगड़ा दावेदार मान रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को भी मार्केट में इस बार मुख्य प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। बाजार के भावों में कांग्रेस को कहीं जगह नहीं मिल रही है। इस बीच बाजार ने गत 2 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर नए पूर्वानुमान जारी किए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Delhi Election: मुस्लिम वोट बैंक बनेगा निर्णायक! पर किसे करेंगे मतदान, जानें क्या कहते हैं समीकरण?

पूर्वानुमानों में कांग्रेस कहीं स्टैंड नहीं करती

पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याक्षी खड़े कर दिए हैं और 10 साल की सरकार के बाद एक बार फिर हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में है। हरियाणा-महाराष्ट्र में बम्पर जीत के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा भी जीत की दावेदार है और आम आदमी पार्टी के साथ कांटे की टककर है। कांग्रेस बहुत पिछड़ी हुई नजर आ रही है। सट्टा बाजार में आम आदमी पार्टी को 70 में से 37 से 39 सीटें मिली हैं। भाजपा को 32 से 34 सीटें मिल रही हैं।

---विज्ञापन---

कांग्रेस को मात्र एक सीट मिल रही है। दिल्ली की VIP हॉट सीट की बात करें तो सबसे पहले केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा सीट आती है। यहां से केजरीवाल के सामने भाजपा से प्रवेश वर्मा तो कांग्रेस से संदीप दीक्षित प्रत्याशी हैं, लेकिन केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में कांटे की टक्कर है। सट्टा बाजार में केजरीवाल पर 65 पैसे से 85 पैसे भाव तय है। ऐसे में अगर आप केजरीवाल पर 10 हजार लगाते हैं तो आने में 6 हजार 500 रुपये है। वहीं भाजपा के प्रवेश वर्मा पर 10 हजार लगाते हैं तो आने में 8 हजार 500 रुपये हैं। कांग्रेस पर दांव लगाने में किसी की रुचि नहीं है।

यह भी पढ़ें:‘AAP को मिल रही 55 सीटें…’, दिल्ली चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केजरीवाल का बड़ा दावा

---विज्ञापन---

हॉट सीटों पर दावेदारों पर लगा खुला दांव

दूसरी सीट कालकाजी है, जहां से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी हैं। भाजपा से रमेश बिधुड़ी और कांग्रेस से अलका लाम्बा प्रत्याशी हैं, लेकिन भाजपा और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर है। आतिशी पर फलोदी सट्टा बाजार 25/33 पैसे भाव दे रहा है। अगर आतिशी 10 हजार लगाएंगे तो आने में 2 हजार 500 रुपये है। वहीं भाजपा के रमेश बिधूड़ी पर 10 हजार लगाते हैं तो आने में 3 हजार 300 रुपये है।

जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह है तो कांग्रेस के फरहाद सूरी हैं, लेकिन यहां भी आम आदमी पार्टी और भाजपा में कड़ी टक्कर है। मनीष सिसोदिया पर फलोदी सट्टा बाजार 50/70 पैसे भाव है। अगर मनीष सिसोदिया पर 10 हजार लगाते हैं तो आने में 5 हजार मिलते हैं। भाजपा के तरविंदर सिंह पर 10 हजार लगाते हैं तो आने में 7 हजार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘हाफ इंजन वाली सरकार, यहां ड्रेनेज और पीने के पानी में कोई अंतर नहीं’, दिल्ली में बोले चंद्रबाबू नायडू

लेकिन इस बार भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी या भाजपा के सिर दिल्ली का ताज सजेगा? इसका फैसला 8 फरवरी को होगा। न्यूज 24 का उद्देश्य सिर्फ अनुमानों के बारे में बताना है। सट्टे को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन देना नहीं है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 05, 2025 05:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola