Namo Bharat: दिल्ली से ऋषिकेश सिर्फ 3 घंटे में! नमो भारत ट्रेन का होने जा रहा है बड़ा विस्तार, जल्द शुरू होगा नए कॉरिडोर का सर्वे

Delhi-Rishikesh Namo Bharat Corridor: मेरठ से ऋषिकेश तक प्रस्तावित नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर का सर्वे जल्द शुरू हो सकता है. इस हाई-स्पीड रेल परियोजना से दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है.

Delhi to Rishikesh Namo Bharat train

दिल्ली से देहरादून चलेगी नमो भारत ट्रेन. (Image: AI/Social Media)

विज्ञापन

खबर की मुख्य बातें

  • मेरठ से ऋषिकेश तक करीब 150 किमी लंबे नमो भारत कॉरिडोर के सर्वे की तैयारी.
  • दिल्ली से ऋषिकेश का सफर घटकर लगभग ढाई से तीन घंटे तक रह सकता है.
  • मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार और लक्ष्मण झूला तक मिलेगा हाई-स्पीड रेल कनेक्शन.

दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत से यात्रा करने वाले लोगों को इस रेल प्रोजेक्ट की मदद से काफी आसानी और लाभ मिला है. नमो भारत ने न सिर्फ इस रूट के यात्रियों को रोजाना के लंबे वा थकाऊ सफर से आराम दिया है, बल्कि उनकी जेब का भी ख्याल किया है. पहले जहां लोगों को इस दूरी को पूरी करने के लइए भारी ट्रैफिक और बसों का इंतजार करना पड़ता था, नमो भारत के आने से सफर सुरक्षित, आरामदायक और आसान बन गया है. इसी सेवा को और बढ़ाने के लिए दिल्ली से ऋषिकेश तक नमो भारत की कनेक्टिविटी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत रैपिड रेल (RRTS) कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार इस परियोजना के सर्वे के लिए अपनी लिखित सहमति दे चुकी है, जबकि उत्तराखंड सरकार ने भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. जैसे ही दोनों राज्यों की औपचारिक मंजूरी पूरी होगी, नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. यह परियोजना उत्तर भारत की सबसे महत्वपूर्ण हाई-स्पीड रेल योजनाओं में से एक मानी जा रही है.

3 घंटे में पूरा होगा 6 घंटे वाला सफर

अब दिल्ली से ऋषिकेश की 230 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने में आपको सड़कों के भारी जाम और 6 घंटे के लंबे सफर से नहीं जूझना पड़ेगा. इस परियोजना के पूरे होने से यह समय सीमा महज 3 घंटे में सिमट जाएगी. बता दें कि हाईस्पीड आरआरटीएस (RRTS) यानी ‘नमो भारत’ रैपिड रेल का विस्तार अब मेरठ से आगे सीधे उत्तराखंड के ऋषिकेश तक करने की तैयारी तेज हो गई है. इसके 150 किलोमीटर लंबे नए ट्रैक का जमीनी सर्वे और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है. इस नए रूट के बन जाने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए पहाड़ों और तीर्थ स्थलों का सफर बेहद आसान, सुरक्षित और सुपरफास्ट हो जाएगा.

विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ सफर हुआ आसान, तो अब ऋषिकेश भी दूर नहीं

इस साल फरवरी में दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का सफल संचालन शुरू होने से इस रूट के लोगों को काफी फायदा मिला है. इस शुरुआती कॉरिडोर ने रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और आम यात्रियों की जिंदगी को पूरी तरह बदल गई है. जिस दूरी तय करने में पहले घंटों बर्बाद होते थे, उसे नमो भारत ने आरामदायक और चंद मिनटों का सफर बना दिया है. इसी शानदार सफलता को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस रूट को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा था. अब इस योजना को पंख लग गए हैं और मौजूदा 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को ऋषिकेश तक 150 किलोमीटर और आगे बढ़ाया जा रहा है.

पैरामीटरजानकारी
परियोजनामेरठ-ऋषिकेश नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर
कुल लंबाईलगभग 150 किलोमीटर
दिल्ली-ऋषिकेश दूरीकरीब 230 किलोमीटर
वर्तमान यात्रा समयलगभग 5-6 घंटे (सड़क मार्ग)
प्रस्तावित यात्रा समयकरीब 2.5 से 3 घंटे
अधिकतम स्पीड160 किमी/घंटा
प्रमुख शहरमेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश
शुरुआती स्टेशनमोदीपुरम (मेरठ)
अंतिम स्टेशनलक्ष्मण झूला (ऋषिकेश)
यूपी में ट्रैक72 किलोमीटर
उत्तराखंड में ट्रैक78 किलोमीटर
मौजूदा नमो भारत रूटदिल्ली (सराय काले खां) से मेरठ (मोदीपुरम)
वर्तमान स्थितिसर्वे और DPR की तैयारी
मुख्य फायदातेज यात्रा, ट्रैफिक में कमी, पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावाl

कब शुरू होगा मेरठ से ऋषिकेश कॉरिडोर का काम?

उत्तर प्रदेश सरकार ने एनसीआरटीसी (NCRTC) को अपनी लिखित मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार ने भी इस पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है और वहां से भी बहुत जल्द लिखित आदेश जारी होने की उम्मीद है. अब इस पूरे प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए ₹7.02 करोड़ के परामर्श शुल्क को आकस्मिकता निधि से पास करने की प्रक्रिया अपने आखिरी दौर में है. जैसे ही यह बजट पास होगा, एनसीआरटीसी की तकनीकी टीमें जमीन पर उतरकर ट्रैक और स्टेशनों के लिए मैपिंग व सर्वे का काम तत्काल प्रभाव से शुरू कर देंगी. इस काम के पूरा होने के बाद ही इस कॉरिडोर को बनाने का काम शुरू होगा.

विज्ञापन

कहां-कहां से गुजरेगा नया रूट? इन शहरों की चमकेगी किस्तम

इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के तहत कुल 150 किलोमीटर का नया ट्रैक बिछाया जाएगा. यह नया रूट मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से आगे शुरू होगा और मुजफ्फरनगर होते हुए उत्तराखंड राज्य की सीमा में प्रवेश करेगा. इसके बाद यह हाईस्पीड ट्रैक रुड़की और हरिद्वार में मां गंगा के पावन तट ‘हर की पैड़ी’ से होते हुए ऋषिकेश के आखिरी छोर प्रसिद्ध ‘लक्ष्मणझूला’ तक पहुंचेगा. इस पूरे ट्रैक का लगभग 72 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश के जिलों में आएगा, जबकि बाकी का 78 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत तैयार किया जाएगा.

160 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

नमो भारत रैपिड रेल की सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार है, जो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पटरियों पर दौड़ सकती है. वर्तमान में अगर कोई व्यक्ति सड़क मार्ग या कार के जरिए मेरठ होते हुए दिल्ली से ऋषिकेश जाता है, तो उसे कम से कम 5 से 6 घंटे का समय लगता है, जो त्योहारों या वीकेंड पर जाम के कारण और बढ़ जाता है. लेकिन इस आरआरटीएस कॉरिडोर के पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद, दिल्ली से ऋषिकेश तक का कुल 230 किलोमीटर का सफर सिमटकर सिर्फ ढाई से तीन घंटे का रह जाएगा. यानी आपकी यात्रा का समय सीधे आधा हो जाएगा.

विज्ञापन

तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सबसे ज्यादा फायदा

इस रेल सेवा के विस्तार से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पर्यटन व कनेक्टिविटी को एक नई दिशा मिलेगी. हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान और ऋषिकेश में योग, ध्यान व एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आते हैं. नमो भारत के शुरू होने से इन सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को एक आधुनिक, साफ-सुथरी और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था मिलेगी. इसके अलावा, इस कॉरिडोर के चालू होने से नेशनल हाईवे पर चलने वाले निजी वाहनों और टैक्सियों की संख्या में भारी कमी आएगी, जिससे न सिर्फ सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी बड़ी मदद मिलेगी. साथ ही, जो लोग परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का मन रखते हैं, लेकिन छुट्टी के कारण ज्यादा दूर नहीं जा पाते, तो उनके लिए यह रेल सेवा काफी फायदेमंद साबित होगी. इससे वह एक दिन में ऋषिकेश का मजा लेकर दिल्ली वापस आ सकेंगे.

मुख्य निष्कर्ष: मेरठ से ऋषिकेश तक प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को नई पहचान दे सकता है. परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से ऋषिकेश का सफर लगभग आधा रह जाएगा, जिससे यात्रियों का समय बचेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ