Delhi Air Quality: बारिश के बाद भी दिल्ली की हवा 'खराब', जानें दिवाली की सुबह किस इलाके में कितना AQI?

Delhi Air Quality: दिल्ली में सुबह से ही हवा काफी जहरीली है। सर्दी का मौसम होने के कारण हवा थोड़ी ठंडी भी है, लेकिन लोगों को आंखों में जलन की परेशानी हुई।

Delhi Air Quality

Delhi Air Quality

विज्ञापन

Delhi Air Quality Today Update: दिल्ली में हवा की हालत आज भी काफी ‘खराब’ है। बारिश होने के बाद हवा थोड़ी सुधरी, लेकिन शनिवार रात दिवाली सेलिब्रेशन ने फिर खराब कर दी। बारिश होने के बाद भी हवा में उतना सुधार नहीं हुआ, जितना होने की उम्मीद थी। हालांकि नोएडा में धूप खिल गई है, लेकिन दिल्ली में सुबह से ही हवा काफी जहरीली है। सर्दी का मौसम होने के कारण हवा थोड़ी ठंडी भी है, लेकिन लोगों को आंखों में जलन की परेशानी हुई।

 

Advertisment

दिवाली के बाद हवा और खराब होने के आसार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज दिल्ली का AQI 303 है। आनंद विहार में 266, RK पुरम में 241, पंजाबी बाग में 233 और ITO में 227 AQI रिकॉर्ड हुआ है। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-NCR के मौसम में फिर से बदलाव होने की पूरी संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)के अनुसार, उत्तर पश्चिम की तरफ से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ने के आसार हैं। दिवाली के अगले दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से अधिक हो सकता है। ऐसे में 13-14 नवंबर को हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की संभावना है।

 

विज्ञापन

NGT के उचित कदम उठाने के कड़े निर्देश

वहीं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता से जुड़ी रिपोर्ट पर विभिन्न एजेंसियों के दावे पर सवाल उठाया है। (NGT) ने कहा है कि केजरीवाल सरकारी की ओर से वायु प्रदूषण कम करने के लिए जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों के परिणाम काफी असंतोषजनक हैं। NGT चेयरमैन न्यायमर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य सुधीर अग्रवाल और पर्यावरण सदस्य ए. सेंथिल वेल की पीठ ने केजरीवाल सरकार को फिर से अपनी रणनीति की समीक्षा करने की सलाह दी है। कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उचित समाधान करने को कहा है, ताकि 20 नवंबर से पहले रिपोर्ट पेश की जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ