: देश की राष्ट्रीय राजधानी की आबोहवा एक बार फिर से बिगड़ गई है। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है और एक्यूआई फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्लीवासियों को आंशिक राहत के बाद फिर से जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता इंडेक्स (AQI) का स्तर 500 के पास पहुंच गया है।
दिल्ली एनसीआर में जैसे जैसे सर्दी में इजाफा हो रहा है, वैसे-वैसे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। आसमान में कोहरा के साथ प्रदूषण की भी परतें जमी हुई हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्लीवासियों को अगले 6 दिनों तक प्रदूषण से कोई भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिसंबर महीने की शुरुआत में मौसम का यही हाल रहने वाला है।
यह भी पढ़ें :Delhi Pollution पर सख्त हुई सरकार, BS-III की चेकिंग के लिए बना दीं 368 टीमें
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
दिल्ली में हवा की गति पड़ी सुस्त
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से हवा की स्पीड सुस्त पड़ गई है। यहां एक्यूआई ‘गंभीर’ की दहलीज को पार गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का कहना है कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में AQI 412, अशोक विहार में AQI 405, जहांगीरपुरी में AQI 411 और द्वारका सेक्टर 8 में AQI 402 पहुंच गया है।
जानें पिछले महीने क्या थी स्थिति
नवंबर महीने के अंत में पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली एनसीआर पर असर था, इसलिए यहां बारिश हुई थी। बारिश की वजह से मौसम साफ हो गया था. नवंबर में प्रदूषण के स्तर में दो बार सुधार देखने को मिला था, लेकिन एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 6 दिनों तक वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी।
संबंधित खबरें
हाईअलर्ट, धारा 163 लागू, हजारों सैनिक तैनात... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर घर से निकलें
11 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
17 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
21 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
22 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines