Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1.210 किलो सोने की तस्करी का तरीका देख कस्टम अधिकारी चौंके, IGI एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF के जवानों की सतर्कता के कारण एक यात्री के पास से 1.210 किलोग्राम सोना और 1,97,200/- की नकदी बरामद की है. तलाशी के दौरान सोना यात्री के कपड़ों (मोजे और पैंट की जेबों) में बड़ी चालाकी से छिपाया गया था और नकदी उनके हैंडबैग में थी.

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान यात्री संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और पकड़े गए यात्री ने सीआईएसएफ कर्मियों को रिश्वत देने की भी कोशिश की.

सीआईएसफ की तरफ से न्यूज 24 को मिली जानकारी के मुताबिक टर्मिनल-1 के प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक क्षेत्र में सुरक्षा जांच के दौरान, ड्यूटी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को कोलकाता जाने वाले एक यात्री की गतिविधियों पर संदेह हुआ.

विज्ञापन

पूछताछ किए जाने पर यात्री बरामद संपत्ति के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.

आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए यात्री को बरामद सोने और नकदी के साथ आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola