दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। गुजरात से आए एक शख्स ने उन पर हमला किया था, जिसके बाद सीएम ने कुछ दिनों के लिए इस कार्यक्रम को रोक दिया था, लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने जनसुनवाई शुरू की है। इस बार सुरक्षा के साथ ही साथ कुछ जरूरी बदलाव भी किए गए हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने 3 सितंबर को जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वह एक कुर्सी पर बैठी दिखाई दीं और वहां पहुंचे लोगों के लिए भी कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। टेबल पर आमने-सामने बैठकर सीएम रेखा गुप्ता ने जनसुनवाई की। इस दौरान वहां सुरक्षाकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहे थे।
जनसुनवाई के दौरान की फोटो शेयर कर सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली के सभी सम्मानित नागरिकों का मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हार्दिक अभिनंदन है। आज जनसुनवाई के दौरान राजधानी के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से भेंटकर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं। हर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने आगे लिखा कि जनता से संवाद मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है और सेवा के प्रति समर्पण को और गहरा करता है। जनसुनवाई सेवा का नया संस्कार है। यहां हर नागरिक की आवाज सुनी जाती है और हर सुझाव दिल्ली के विकास का पथप्रदर्शक बनता है। दिल्ली सरकार का संकल्प है-जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता और हर नागरिक को त्वरित समाधान।
यह भी पढ़ें : क्या है FRS? दिल्ली सीएम की जनसुनवाई में होगी खास व्यवस्था, हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने लिया फैसला
जनसुनवाई के दौरान वह कुर्सी पर बैठी रहीं और उनके सामने की कुर्सी पर शिकायतकर्ता बैठे हुए थे। दोनों के बीच में एक टेबल रखी गई थी। इसके उलट पहले सीएम रेखा गुप्ता भीड़ के बीच टहलती थीं और लोगों से खुलकर बातचीत करती थीं। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जन सुनवाई के दौरान गुजरात के राजकोट से आए एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
51 mins agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
1 hr agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
3 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
5 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
16 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
17 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines