क्या है FRS? दिल्ली सीएम की जनसुनवाई में होगी खास व्यवस्था, हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने लिया फैसला

3 सितंबर को दिल्ली सीएम मुख्यमंत्री आवास पर सुनवाई करेंगी। सीएम हमले के बाद यह सीएम की पहली जनसुनवाई होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद 3 सितंबर को पहली जनसुनवाई होने जा रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जनसुनवाई के दौरान उत्तरी जिले ने मुख्यमंत्री आवास पर महिला पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। साथ ही जनसुनवाई कार्यक्रम में जाने वालों की जांच करने के लिए पुलिस फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) वैन तैनात करेगी। यह इस्राइल की तकनीक है।
बता दें कि 20 अगस्त को दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान गुजराती के राजेश सकरिया ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। इससे सीएम के सिर में चोट भी लगी थी। जांच में पता चला था कि आरोपी सीएम को जान से मारने की फिराक में आया था। हमले से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है।

क्या है FRS सिस्टम?

एफआरएस वैन का अर्थ है- फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) वैन। दिल्ली पुलिस की FRS वैन फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से सुसज्जित एक वैन है। इसे दिल्ली पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए उपयोग करती है। यह इस्राइल की तकनीक है। इस तकनीक से दिल्ली पुलिस ने अब तक 404 संदिग्धों को डिटेक्ट और 107 को पकड़ने का दावा किया है।

सिविल ड्रेस में रहेगी पुलिस

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जनसुनवाई स्थल पर पुलिस की संख्या तो बढ़ाई ही गई है। महिला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ी है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के अंदर और आसपास इलाके में महिलाओं समेत अन्य पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में रहेंगे। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

20 अगस्त को सीएम पर हुआ था हमला

गत 20 अगस्त को सीएम रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक सीएम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से सीएम का सिर किसी चीज से टकराया और उन्हें चोट लग गई। हालांकि मौजूद पुलिस ने तुरंत शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में शख्स डॉग लवर निकला। आरोपी का नाम राजेश खिमजी सकारिया था। वह गुजरात का रहने वाला है। आरोपी मप्र से लौट रहा था, वह आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैससे से काफी आहत था। बाद में पुलिस ने राजेश के एक साथी आरोपी को भी गिरफ्तार किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ