मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और सिविल सेवा अभ्यर्थियों को आधुनिक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय, नई दिल्ली में ‘सिटिजन लाउंज कम न्यू एज लर्निंग सेंटर (NALC)’ का उद्घाटन किया. एलन ग्रुप की CSR शाखा एलन फाउंडेशन द्वारा विकसित यह सुविधा नागरिकों और युवाओं दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. यह केंद्र न केवल DM कार्यालय आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करेगा, बल्कि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक आधुनिक और अनुकूल शिक्षण वातावरण भी उपलब्ध कराएगा.
बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ युवाओं को मिलेगा आधुनिक अध्ययन वातावरण
उद्घाटन समारोह में मण्डल आयुक्त नीरज सेमवाल (IAS), जिला मजिस्ट्रेट सनी कुमार सिंह (IAS) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. यह केंद्र एक दोहरे उद्देश्य वाली सुविधा है, जहाँ एक ओर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय आने वाले नागरिकों को आरामदायक प्रतीक्षा और सेवा अनुभव मिलेगा. वहीं, दूसरी ओर सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को एक आधुनिक और सुलभ अध्ययन केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल को सुशासन और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए एलन फाउंडेशन के योगदान की सराहना की.
शिक्षा और सामाजिक विकास के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की पहल
जिला मजिस्ट्रेट सनी कुमार सिंह ने कहा कि यह केंद्र नागरिकों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ सिविल सेवा अभियार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान संसाधन के रूप में कार्य करेगा. वहीं, एलन ग्रुप के निदेशक आकाश कपूर ने कहा कि एलन फाउंडेशन का मकसद ऐसी सुविधाओं का विकास करना है जो समाज पर दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव छोड़ें. यह पहल शिक्षा, सार्वजनिक अवसंरचना और सामाजिक कल्याण के माध्यम से सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने तथा लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
12 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
15 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
16 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
17 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
18 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
18 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
19 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines