---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Christmas Day: दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च पहुंची राष्ट्रपति, बच्चों को बांटे गिफ्ट

Christmas Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार दोपहर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के गोलमार्केट स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को गिफ्ट बांटे। कैंडल जलाई और कुछ देर रुकर प्रार्थना की। उन्हें देख वहां मौजूद बच्चे काफी खुश दिखे और उन्होंने क्रिसमस के लिए तैयार किया गीत उन्हें […]

---विज्ञापन---

Christmas Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार दोपहर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के गोलमार्केट स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को गिफ्ट बांटे। कैंडल जलाई और कुछ देर रुकर प्रार्थना की। उन्हें देख वहां मौजूद बच्चे काफी खुश दिखे और उन्होंने क्रिसमस के लिए तैयार किया गीत उन्हें गाकर भी सुनाया।

---विज्ञापन---

 

राष्ट्रपति ने बच्चों से साथ समय बीताया। उनसे बात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। अपने बीच देश की राष्ट्रपति को पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। जानकारी के मुताबिक कल क्रिसमस डे पर चर्च में काफी भीड़ रहती है। सुरक्षा व प्रोटोकॉल से आम जन को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए राष्ट्रपति एक दिन ही चर्च पहुंची थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – क्रिसमस पर्व का इतिहास क्या है? जानें- 25 दिसंबर की तारीख का महत्व

सजे हैं बाजार और मॉल 

बता दें प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस खुशियां बांटने का उत्सव है। क्रिसमस की रात लोग जरूरतमंदों और बच्चों को उपहार देते हैं। वहीं, ऐसा भी मानना है कि क्रिसमस की रात गैस वाले गुब्बारों पर लाल रंग से अपनी इच्छा लिखकर गुब्बारों को हवा में उड़ा देने से वह इच्छा पूरी होती है। क्रिसमस के चलते एनसीआर समेत देशभर के चर्च सज गए हैं। बाजारों व मॉल भी क्रिसमस और नए साल के स्वागत में सजाए गए हैं। बाजारों में रौनक है लोग सांता क्लॉज़ टोपी व लाल रंग की ड्रेस और बच्चों के लिए गिफ्ट लेते दिखाई पड़े।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 24, 2022 04:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola