जंतर-मंतर पर छात्र कार्यकर्ता के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज जमानत के बाद जेल से रिहा

जंतर-मंतर पर छात्र कार्यकर्ता के पिता से मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत मिली है. जमानत के तीन दिन बाद उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा किया गया.

जंतर-मंतर पर छात्र कार्यकर्ता के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज जमानत के बाद जेल से रिहा

स्वतंत्र भारद्वाज को अंतरिम जमानत मिलने के तीन दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा किया गया. (Image- ANI)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक छात्र कार्यकर्ता के पिता से मारपीट के मामले में गिरफ्तार हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को अंतरिम जमानत मिलने के तीन दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया. शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली. बृहस्पतिवार देर रात जेल से बाहर आने के बाद भारद्वाज अपने साथियों के साथ वहां इंतजार कर रही एक कार में सवार होकर निकल गया. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसे तेजी से कार की ओर जाते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन

कोर्ट ने तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी

दिल्ली की एक अदालत ने 15 सितंबर को स्वतंत्र भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी. अदालत ने कहा था कि इसके दौरान उसके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी. इसके बाद उसकी नियमित जमानत की अर्जी पर विचार किया जाएगा. कोर्ट ने जमानत देते हुए भारद्वाज पर कई शर्तें भी लगाई हैं. इनमें सोशल मीडिया या किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर मामले, अपने बचाव या शिकायतकर्ता के परिवार से जुड़े किसी भी मुद्दे पर पोस्ट करने या चर्चा करने पर रोक शामिल है.

विज्ञापन

4 सितंबर को बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था

भारद्वाज को 4 सितंबर को बुलंदशहर में हिरासत में लिया गया था. इससे कुछ घंटे पहले वह मारपीट के मामले में अपनी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ था. पुलिस की यह कार्रवाई भारद्वाज के एक इंटरव्यू के बाद हुई थी. इंटरव्यू में उसने कहा था कि 23 जून के विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने छात्रा के पिता का ‘सिर फोड़ दिया था’. उसने यह भी दावा किया था कि अपनी राजनीतिक जान पहचान की वजह से वह गिरफ्तारी से बचा हुआ था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ