दिवाली की खुशियां मातम में बदली; होटल में फंदे पर लटकी मिली CAG के ऑडिटर की लाश

CAG Auditor Suicide in Delhi Just Before Diwali: दिल्ली में कैग के एक ऑडिटर की लाश होटल के कमरे में फंदे से पर लटकी पाई गई है। इससे पहले वह घर से दफ्तर के लिए निकले थे, लेकिन वहां पहुंचे ही नहीं।

Groom Killed due to Fell Down From Train Madhya Pradesh Khandwa Accident

दूल्हे की लाश देखकर दुल्हन बेहोश हो गई और मां चीखने चिल्लाने लगी।

नई दिल्ली: पूरा देश दिवाली की खुशियां मना रहा है, लेकिन राजधानी दिल्ली में रह रहे एक परिवार के लिए ये खुशियां मातम में बदल गई। यहां नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General) के एक ऑडिटर की लाश होटल के कमरे में मिली है। सूचना के बाद पुलिस ने शव काे पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। ऑडिटर के परिवार जनों ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही इसे आत्महत्या और हत्या दोनों ही नजरियों से देखते हुए इसकी जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

वाकया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहाड़गंज स्थित एक होटल का है, जहां से 50 साल के जय प्रकाश करण की लाश को होटल स्टाफ की सूचना के बाद पुलिस ने फंदे से उतरवाया है। मिली जानकारी के अनुसार जय प्रकाश करण पहले एयरफोर्स में रह चुके हैं और इन दिनों CAG में ऑडिटर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ऑडिटर जय प्रकाश करण ने होटल में चैक इन किया था।

विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में होटल के प्रबंधन ने बताया कि जय प्रकाश करण ने होटल के स्टाफ को रात 9 बजे तक यहां रुकने और तब किसी के द्वारा डिस्टर्ब नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद जब देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के दरवाजे को तुड़वाया तो अंदर जय प्रकाश करण का शव फंदे पर लटका मिला। हालांकि मौका-ए-वारदात से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी की वजह का पता लग सके।

विज्ञापन

उधर, परिवार जनों की मानें तो शुक्रवार सुबह जय प्रकाश करण घर से दफ्तर के लिए निकले थे, लेकिन दफ्तर पहुंचे नहीं। रात में उनके द्वारा आत्महत्या कर लेने के बारे में जानकारी मिली। हालांकि उन्होंने कहा कि जय प्रकाश करण 3 बजे वापस आकर दिवाली की शॉपिंग के लिए जाने की बात कहकर खुशी-खुशी घर से निकले थे। वह खुदकुशी नहीं कर सकते। खुदकुशी की कोई वजह भी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनकी हत्या करके शव को इस तरह लटकाया है। बहरहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ