दिल्ली में दिवाली पर धुएं की तरह उड़ा सुप्रीम कोर्ट का आदेश, BJP नेता कपिल मिश्रा बोले- 'दिल्ली वालों पर गर्व है', TMC ने बोला हमला

BJP leader Kapil Mishra said Proud of Delhiites in diwali: बीती रात दिल्ली NCR में जमकर फोड़े गए पटाखों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली वालों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर कहा कि मुझे दिल्लीवासियों पर गर्व है।

Kapil Mishra

BJP leader Kapil Mishra said Proud of Delhiites in diwali: दिवाली के मौके पर रविवार रात दिल्ली वासियों ने आतिशबाजी के जरिए एक तरफ सुप्रीम कोर्ट के बैन वाले आदेश को धुएं में उड़ा दिया, तो वहीं दूसरी ओर दिवाली के पटाखों से निकली चिंगारी ने देश की राजनीति की आग में घी डालने का काम किया। बीती रात दिल्ली NCR में जमकर फोड़े गए पटाखों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली वालों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर कहा कि मुझे दिल्लीवासियों पर गर्व है। कपिल मिश्रा का ये बयान सामने आने के बाद मानो विपक्षी नेताओं को मौका मिल गया हो। जिसके बाद दिल्ली के वायु प्रदूषण पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए तृणमूल कांग्रेस यानी TMC सांसद साकेत गोखले भी इस बायनबाजी में कूद आए और उन्होंने भाजपा सांसदों और मंत्रियों पर राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर पटाखे फोड़ने का आरोप लगाकर सियासत को और गर्म कर दिया है।

दिल्ली में दिवाली पर फोड़े गए पटाखे आजादी और लोकतंत्र की आवाजें हैं: कपिल मिश्रा

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्लीवासियों की ओर से बीती रात दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़े जाने को लेकर खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये आजादी और लोकतंत्र की आवाजें हैं। दिल्लीवासियों पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में फोड़े गए पटाखे प्रतिरोध की आवाजें हैं, आजादी और लोकतंत्र की आवाजें हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग बहादुरी के साथ अवैज्ञानिक, अतार्किक, तानाशाही प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लोगों को दिवाली की बधाई दी।

भाजपा सांसदों और मंत्रियों पर TMC सांसद ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस से पूछा सवाल

कपिल मिश्रा के बयान के बाद विपक्ष को राजनीति करने का मौका मिल गया। लिहाजा, दिल्ली के वायु प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद साकेत गोखले ने भाजपा सांसदों और मंत्रियों पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर पटाखे फोड़ने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस मुख्यालय को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए बीती रात पटाखों के उपयोग को लेकर कितने मामले दर्ज किए गए और उन मामलों पर क्या कार्रवाई की गई है, इसका विवरण देने के लिए कहा है। आपको बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पिछले 6 घंटों की लगातार आतिशबाजी के लिए दिल्ली (विशेषकर भाजपा सांसदों और मंत्रियों) को धन्यवाद। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सत्ताधारी दल के नेता ही राजधानी के इसका उल्लंघन कर रहे हों तो प्रतिबंध का मतलब समझ में नहीं आता।

दिल्ली में वायु प्रदूषण के ग्राफ में हुआ भारी इजाफा

आपको बताते चलें कि रविवार की शाम तक दिल्ली के भीतर जो AQI 218 दर्ज किया गया था, वही अगले दिन यानी सोमवार की सुबह बढ़कर 999 तक पहुंच गया। ऐसे में दिल्ली NCR वालों के लिए प्रदूषण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ