---विज्ञापन---

AAP के लिए गुड न्यूज, अवध ओझा ने जॉइन की पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Avadh Ojha Joins Aam Admi Party: मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उन्हें दिल्ली में पार्टी जॉइन कराई। आइए जानते हैं कि पार्टी जॉइन करने के बाद उन्होंने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Avadh Ojha Joins Aam Admi Party: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी को संजीवनी मिल गई है, क्योंकि अवध ओझा (Avadh Ojha) ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। उन्हें आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रयी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ मनीष सिसोदिया भी नजर आए।

अवध ओझा एक टीचर और मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर हैं। अवध ओझा के अब विधानसभा चुनाव लड़ने की भी अटकलें हैं। वहीं आम आदमी पार्टी जॉइन करते ही अवध ओझा ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी की तरफ से मिलने वाली सभी जिम्मेदारियां निभाएंगे। वे पार्टी के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का वहन करेंगे।

---विज्ञापन---

 

शिक्षा का विकास राजनीति में आने का मकसद

बता दें कि अवध ओझा UPSC स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। इसलिए आम आदमी पार्टी जॉइन करके राजनीति में एंट्री कहते ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया है। शिक्षा एक परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है।

---विज्ञापन---

उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत में ही संकल्प लेता हूं कि राजनीति में रहते हुए शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए काम करुंगा। अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना हो तो निश्चित रूप से शिक्षा को चुनूंगा। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही पहला और आखिरी उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से राजनीति जॉइन करने का फैसला लिया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Dec 02, 2024 12:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola