हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Atishi Marlena को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा, BJP के ऑफर वाले बयान से कनेक्शन

Atishi Marlena Election Commission Notice: आप की मंत्री आतिशी मार्लेना एक मुश्किल में फंस गई हैं। उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मर्लेना

Atishi Marlena Election Commission Notice: आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं। वहीं बाहर उनके मंत्रियों को भी परेशानियों का सामना पड़ा रहा है। दिल्ली सरकारी की मंत्री आतिशी मार्लेना को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।

आतिशी को सोमवार दोपहर 12 बजे समय दिया गया है। 2 दिन पहले आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि उनके करीबी व्यक्ति के जरिए भाजपा ने आप नेताओं को पार्टी जॉइन करने का ऑफर दिया था। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी शिकायत इलेक्शन कमीशन को दी थी। इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है।

 

आतिशी ने भाजपा पर लगाए थे ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को खरीदने की कोशिश की जा रही है। मुझे भी ऑफर दिया गया है। मेरे करीबी के जरिए मुझे भाजपा में शामिल होने का संदेश मिला है। कहा गया है कि भाजपा में शामिल हो जाओ, नहीं तो जेल जाना पड़ेगा। आतिशी ने कहा कि अगर मैंने भाजपा जॉइन नहीं की तो मुझे जेल जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कई आप नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है। उनमें मैं भी शामिल हूं। मुझे मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने की चेतावनी दी गई है। भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। इसके नेताओं का दमन करना चाहती है। ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। भाजपा के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। आप की लीडरशिप जेल में है। अब मंत्रियों-विधायकों को टारगेट किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola