---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

ED की किन दलीलों ने केजरीवाल को पहुंचाया तिहाड़? देखें स्पेशल जज के फैसले की कॉपी

Arvind Kejriwal: ईडी ने कोर्ट में कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कस्टडी के दौरान पूछे सवालों का गोलमोल जवाब दिया है। ईडी की दलील दी थी कि सीएम शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण जानकारियां छिपा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal: राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। 1 अप्रैल को ईडी की कस्टडी खत्म होने के बाद केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में सीएम केजरीवाल की तरफ से अधिवक्ता रमेश गुप्ता और ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एस.वी राजू पेश हुए।

कोर्ट में हुई तीखी बहस

दोनों पक्षों के बीच सोमवार सुबह कोर्ट में तीखी बहस हुई। ईडी ने कोर्ट में कहा कि शराब नीति घोटले से जुड़े मामले में अभी जांच चल रही है, ऐसे में अगर केजरीवाल कस्टडी से बाहर निकले तो वह मामले की जांच को प्रभावित कर सकते हैं। ईडी ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं और केस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां छिपा रहे हैं। उधर, केजरीवाल के वकील ने ईडी के आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया।

---विज्ञापन---

दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने दिया फैसला

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद स्पेशल जज (पीसी एक्ट) कावेरी बावेजा ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया। बता दें सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में पहले उन्हें 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेजा था। फिर 28 मार्च को जांच एजेंसी की मांग पर उनकी कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।

---विज्ञापन---

ईडी के वकील ने अदालत में दी ये दलीलें 

  • केजरीवाल ने कस्टडी के दौरान पूछे सवालों का गोलमोल जवाब दिया है
  • सीएम शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण जानकारियां छिपा रहे हैं।
  • केजरीवाल प्रभावशाली व्यक्ति हैं, बाहर निकलने के बाद वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
  • शराब नीति घोटाला मामले में अभी जांच चल रही है। केजरीवाल को हिरासत में नहीं भेजा गया तो वह सुबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।
  • वह शराब नीति घोटाला मामले की जांच में बाधा डाल सकते हैं।
  • अभी मामले में केजरीवाल की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
  • केस में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जानी बाकी है।

First published on: Apr 01, 2024 06:49 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola