दिल्ली में न हो पानी की कमी, आतिशी ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

Atishi Notice To Chief Secretary : दिल्लीवासियों को पानी के संकट से न जूझना पड़े, इसे लेकर जल मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव पर निर्देश न मानने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Atishi Marlena Press Conference

Atishi Notice To Chief Secretary : देश की राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी आते ही जल का संकट हो जाता है। दिल्लीवासियों को पानी की कमी न हो, इसे लेकर दिल्ली जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर मुख्य सचिव (सीएस) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चीफ सचिव उनके निर्देशों का अनादर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को बहाना बनाकर सभी कार्यों को ठप कर देंगे।

विज्ञापन

जानें आतिशी ने क्या दिए निर्देश

विज्ञापन

इसे लेकर जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के चेयरपर्सन ने चीफ सचिव को निर्देश दिए हैं कि छतरपुर UGR को आवंटित 5 MGD का उपचारित जल नियमित रूप से पहुंचता रहे। मांगों के आधार पर ट्यूबवेलों का बोरिंग और कमीशनिंग एक हफ्ते के अंदर किया जाए। पिछले समर की समान संख्या में 15 अप्रैल तक पानी टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए।

विज्ञापन

लोगों की मौलिक जरूरत है पानी

जल मंत्री आतिशी ने सभी मुद्दों के समाधान की जरूरतों को उजागर करते हुए साफ कर दिया कि सभी व्यक्तियों के लिए पानी एक मौलिक आवश्यकता है। दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड का दायित्व है कि सभी घरों में शुद्ध जल पहुंचे।

विज्ञापन

पानी टैंकरों की संख्या में कमी का उठाया मुद्दा

विज्ञापन

उन्होंने पिछले समर के मुकाबले जल टैंकरों की संख्या में कमी का भी मुद्दा उठाया है। आतिशी ने कहा कि कई बोरवेल्स को अनुमति दे दी गई है, लेकिन न तो नया बोरवेल्स हो रहा है और न ही मौजूदा बोरवेल्स की पुनर्बोरिंग हो रही है। जल मंत्री ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने का बहाना नहीं बन सकता।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ