पश्चिमी यूपी में BJP की अंदरूनी लड़ाई पर केंद्रीय मंत्री ने बताया सच! किसे बताया झूठा

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। इस बीच पश्चिमी यूपी में दो बड़े नेता आमने-सामने आ गए हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सफाई भी पेश की है।

Sanjeev Balyan-Sangeet Som

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महाकुंभ शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी महाकुंभ में डूबकी लगा रही हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस बीच पश्चिमी यूपी की मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान हैं तो दूसरी तरफ सरधना के पूर्व विधायक और भाजपा नेता संगीत सोम हैं।

संजीव बालियान और संगीत सोम की लड़ाई भाजपा के लिए सिरदर्द बन गई है। पूर्व विधायक संगीत सोम ने केंद्रीय मंत्री के पक्ष में चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया है। इस पर संजीव बालियान ने अपने एक पुराने वायरल वीडियो पर सफाई दी। वहीं, संगीत सोम ने कहा कि बालियान का मुझसे बात करने का स्तर नहीं है। इस पर बालियान ने कहा कि मैं किसी पर व्यक्तिगत बयान नहीं देता हूं। मतभेद है, लेकिन व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मोदी की जीत का दावा करते हुए कहा कि देश में मोदी का करंट चल रहा है। कुछ लोग इसे देख नहीं पा रहे हैं। हम बड़े अंतर से पश्चिमी यूपी की सारी सीट जीतेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ