कोर्ट रबड़ स्टैंप नहीं, जितनी रिमांड मांगे उतनी दे दे; 10 पॉइंट में जानें Arvind Kejriwal ने अपने बचाव में क्या कहा?

Arvind Kejriwal: सीएम की तरफ से अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में कहा कि यह पहली बार है जब किसी एजेंसी ने एक के बाद एक किसी पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार किया है। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि जांच में शामिल 50 फीसदी लोगों ने अब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया है।

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: शराब घोटाला नीति से जुड़े मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और ED के वकील के बीच शुक्रवार को PMLA कोर्ट में तीखी बहस हुई। सीएम की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल के पक्ष में कहा कि जांच में शामिल 50 फीसदी लोगों ने अब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया है। उनका कहना था कि इस मामले की पूछताछ में 82 फीसदी लोगों ने केजरीवाल के साथ किसी डीलिंग का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये अदालत किसी रबड़ स्टैंप की तरह काम नहीं कर सकती कि कोई जांच एजेंसी जितनी रिमांड मांगे उसे उतने दिन दे दी जाएं।

विज्ञापन

केजरीवाल के वकील ने बचाव में रखे यह तर्क

  • ईडी द्वारा लगातार वही पुराने तीन-चार नाम उछाले जा रहे हैं। एजेंसी का सभी मामलों में पैटर्न बिल्कुल एक जैसा है।
  • सिंधवी ने कहा कि एजेंसी की रिमांड का आवेदन गलत है। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम को गिरफ्तार कर एजेंसी क्या दिखाना चाहती है?
  • सीएम की गिरफ्तारी का आधार क्या है? गवाहों के बयान में क्या साक्ष्य हैं एजेंसी यह स्प्ष्ट करे।
  • गवाह एजेंसी का सबसे बदकिस्मत दोस्त भी हो सकता है, हो सकता है कि उसने अपनी आजादी के लिए कुछ सौदेबाजी की हो।
  • यह पहली बार है जब किसी राजनीतिक पार्टी के टॉप नेताओं की गिरफ्तारी हुई है ।
  • पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी एजेंसी ने एक के बाद एक किसी पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार किया है।
  • ऐसा लगता है कि लोकसभा चुनाव में वोटिंग से पहले ही नतीजे पता चल गए हैं
  • जांच में शामिल 50 फीसदी लोगों ने अब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया, 82 फीसदी लोगों ने केजरीवाल के साथ किसी डीलिंग का जिक्र नहीं किया है।
  • ये अदालत किसी रबड़ स्टैंप की तरह काम नहीं कर सकती कि जितनी रिमांड एजेंसी मांगे उतने दिन उसे दे दी जाए

ED की तरफ से लगाए गए यह आरोप

सुनवाई के दौरान ED की तरफ से ASG एस.वी राजू ने दावा किया कि विजय नायर इस पूरे घोटाले का बिचौलिया है, उनका कहना था कि नायर केजरीवाल का बेहद करीबी है। वह केजरीवाल का सारा काम संभालता था और इस मामले में उसने नकदी एकत्रित करने का काम किया। एएसजी ने अदालत में कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे। शराब घोटाले के पैसे से आप पार्टी ने गोवा चुनाव में 45 करोड़ का इस्तेमाल किया। उनका कहना था कि इस मामले में करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई है और रिश्वत देने वालों द्वारा कमाया गया मुनाफा करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ