Delhi: अब नहीं जाना होगा डाकघर, एक कॉल पर बुक होगा पार्सल, डाक विभाग ने शुरू की यह सुविधा

Post Ofiice Latest News: दिल्ली के डाक विभाग ने ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी है। विभाग ने घर बैठकर पार्सल बुक करने के लिए मोबाइल पार्सल बुकिंग वैन का शुभारंभ किया। जानिए कैसे इसका प्रयोग कर सकेंगे।

BeFunky-collage (7)

Post Ofiice Latest News: इंटरनेट के जमाने में अब डाक विभाग भी अपने को आधुनिक बना रहा है। डाक विभाग ने ऐसी सुविधा शुरू की है जिससे अब लोगों को पार्सल करने के लिए डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। एक कॉल पर विभाग आपके घर से पार्सल ने जाएगा। दरअसल, नई दिल्ली पश्चिम डिवीजन, नारायणा औद्योगिक एस्टेट हेड पोस्ट ऑफिस में एक नई सेवा “मोबाइल पार्सल बुकिंग वैन” का शुभारंभ किया गया। दिल्ली सर्किल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडे ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया। यह सेवा औद्योगिक और आवासीय दोनों क्षेत्रों में एक फोन कॉल पर पार्सल बुकिंग की सुविधा प्रदान करेगी। पार्सल बुकिंग वैन पार्सल की पैकेजिंग सुविधा के साथ-साथ इंडियापोस्ट पार्सल-रिटेल और स्पीड पोस्ट पार्सल की बुकिंग भी प्रदान करेगी।

ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

विभाग ने मोबाइल पार्सल बुकिंग वैन की बुकिंग के लिए पार्सल हेल्पलाइन नंबर 011-20831016 और 011-20831052 जारी किए हैं। लोग मोबाइल पार्सल बुकिंग वैन के जरिए पार्सल बुक करने के लिए इनमें से किसी भी नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

ग्राहकों से की बात

शुभारंभ के मौके पर दिल्ली सर्किल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने पहले ग्राहक को बुकिंग रसीद सौंपी। इसके साथ ही ग्राहकों के साथ बातचीत की। अन्य लोगों को भी यह सुविधा बताने की अपील की। उन्होंने दावा है कि इस वैन के माध्यम से भारतीय डाक डाक सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाया जा सकेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ