दिल्ली बजट 2024: सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा फ्री कर जनता तक पहुंचाया पैसा: मुख्यमंत्री केजरीवाल

Delhi Budget 2024 : सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, हमने कभी भी इसको राजनीति और सरकारी कामकाज की तरह नहीं देखा। मैं जैसे अपने परिवार का ख्याल रखता हूं, वैसे ही कोशिश रहती कि मैं दिल्ली में रहने वाले हर परिवार का हिस्सा बनकर उनका ख्याल रखूं।

Arvind kejriwal

सीएम अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन

Delhi Budget 2024: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को 2024-25 के लिए केजरीवाल सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया। बजट के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल और वित्त मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीएम ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 18 साल से ऊपर की महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली देहात पर फोकस करते हुए गांवों की सड़कों के लिए अलग से बजट में प्रावधान किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अकेले भाजपा, एलजी और केंद्र से लड़ रहा हूं, इस बार सातों सांसद इंडिया गठबंधन के बनते हैं तो मुझे ताकत मिलेगी और फिर दिल्ली का कोई काम नहीं रुकेगा।

विज्ञापन

बजट रामराज से प्रेरित

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने न्यूनतम सैलरी बढ़ाई है। सरकार द्वारा बिजली-पानी फ्री करने पर आम जनता के हाथ में पैसा दिया है। दिल्ली के अंदर देश भर से सबसे कम महंगाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो हर माह एक हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है उससे वह अपनी मन पसंद की चीजें खरीदेंगी। उन्होंने कहा कि आज का यह बजट रामराज की अवधारणा से प्रेरित है। हम अच्छा अस्पताल दे रहे हैं, अच्छे स्कूल बना रहे हैं, सड़कें बना रहे हैं।

50 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा

बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने पर सीएम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सालाना 12 हजार रुपए की सौगात दी गई है। 18 साल से अधिक उम्र की हमारी सभी बहन-बेटियों, माताओं और बहनों को अब इस योजना के तहत 1000 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस योजना से करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, हमने कभी भी इसको राजनीति और सरकारी कामकाज की तरह नहीं देखा। मैं जैसे अपने परिवार का ख्याल रखता हूं, वैसे ही कोशिश रहती कि मैं दिल्ली में रहने वाले हर परिवार का हिस्सा बनकर उनका ख्याल रखूं।

विज्ञापन

पूर्व सरकारों पर उठाए सवाल

सीएम ने कहा कि महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह की सम्मान राशि देने के लिए हम कई सालों से काम कर रहे थे। दिल्ली सरकार ने बिजली फ्री की, पानी फ्री किया, शिक्षा, इलाज फ्री किया। उनका कहना था कि सरकार ने बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं का बसों में सफर फ्री किया। हमारी सरकार पैसा बचा-बचाकर जनता तक पहुंचाती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब से पहले दूसरी पार्टियों की सरकार में ऐसा क्यों नहीं हो पाया?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ