दिल्ली विधानसभा में 12 रिजर्व सीट, मुकेश अहलावत को मंत्री बना 'आप' की इन 20% वोट पर है 'नजर' 

AAP Dalit Minister Mukesh Kumar Ahlawat: क्या ‘आप’ के ‘दलित कार्ड’ से 2025 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा फायदा? यहां समझें पूरा समीकरण…

AAP, atishi. delhi Chief Minister, Mukesh Kumar Ahlawat, Arvind Kejriwal

Mukesh Ahlawat

AAP Dalit Minister Mukesh Kumar Ahlawat: आज आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर शपथ ले ली है। उनके साथ 4 पुराने गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज इमरान हुसैन और 1 नए चेहरे मुकेश कुमार अहलावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। बता दें मुकेश सुलतानपुर माजरा विधानसभा से विधायक हैं। वह सरकार का नया दलित चेहरा हैं, दिल्ली सरकार से राजकुमार आनंद के इस्तीफा देने के बाद कैबिनेट में कोई दलित नेता नहीं था, मुकेश इसी खाली जगह पर भरे गए हैं।

विज्ञापन

दलित और पिछड़े समुदाय के वोट बैंक को साधा

दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आप विधायक मुकेश अहलावत ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सब अरविंद केजरीवाल और बाबा साहेब की वजह से है कि मेरे जैसे लोग मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि हम जितना संभव हो सकेगा, उतना काम करेंगे। दलित और पिछड़े समुदायों के लोगों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता होगी। यहां एक बात तो साफ है केजरीवाल ने मुकेश को मंत्री बनाकर 2025 में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में दलित और पिछड़े समुदाय के वोट बैंक को साधा है।

विज्ञापन

12 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

जानकारी के अनुसार दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, इनमें से राजधानी की 12 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन आरक्षित सीटों के अलावा दिल्ली के नांगलोई, बिजवासन, शाहदरा और नरेला, कल्याणपुरी, मंगोलपुरी, त्रिलोकपुरी और नंदनगरी समेत कुल 18 विधानसभ क्षेत्र भी दलित समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इन सीटों पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी ही दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने में सफल रहती है। ये आरक्षित सीटें ही भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन

दिल्ली में करीब 20% दलित मतदाता 

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP ने कुल 12 आरक्षित सीटों में से 8 सीटें जीती, वहीं 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें एक अनुमान के अनुसार दिल्ली में करीब 20% दलित मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर डालें तो दिल्ली की सातों संसदीय सीट में बीजेपी ने आरक्षित 12 विधानसभा क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया था। बताया जा रहा है कि इन 12 में से 8 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों से अधिक वोट मिले हैं। लेकिन यहां यह भी बताना जरूरी है कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी 2013 के बाद से दलित बहुल विधानसभा सीटों को जीतने में लगातार विफल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ