आम आदमी पार्टी ने लगाई गुहार, क्या जेल से चलेगी केजरीवाल सरकार?

Arvind Kejriwal Tihar Jail Aam Admi Party: आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल के अंदर ऑफिस से काम करने की अनुमति मांगी है। ऐसे में यदि कोर्ट से अनुमति मिल जाती है तो केजरीवाल जेल के अंदर से ही दिल्ली की सरकार चला सकते हैं।

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case

Arvind Kejriwal Tihar Jail Aam Admi Party: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में रहेंगे। इसके बाद उनकी जमानत पर एक बार फिर सुनवाई होगी। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार कैसे चलेगी। पहले केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी में रहते हुए सीएम के तौर पर दो आदेश दिए थे, लेकिन अब उनके इस तरह आदेश देने में कानूनी पचड़े हैं। उन्हें इसके लिए कोर्ट से परमिशन की जरूरत होगी। इस बीच आम आदमी पार्टी कोर्ट पहुंच गई है।

विज्ञापन

पहले भी कुछ लोगों को मिल चुकी हैं सुविधाएं

आम आदमी पार्टी (आप) ने कोर्ट से तिहाड़ जेल में एक छोटे से क्षेत्र को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑफिस के रूप में उपयोग करने का अनुरोध किया है। AAP इस ऑफिस के जरिए सीएम केजरीवाल से बातचीत कर सकेगी। उन्हें इस जगह पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समेत तमाम सुविधाएं देने के लिए भी गुहार लगाई गई है। इस मामले पर सुनवाई होने पर पार्टी अदालत में कुछ तर्क देगी। दरअसल, पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल से पहले अन्य आरोपियों को ऐसे विशेषाधिकार दिए गए थे। ऐसे में केजरीवाल को इस तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए। यदि केजरीवाल को कोर्ट से अनुमति मिल जाती है तो वे जेल से ही दिल्ली की सरकार चला सकेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अधिकारियों से मिल सकते हैं केजरीवाल

आपको बता दें कि अभी जेल के नियमों के अनुसार, तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बंद सीएम केजरीवाल को पहले से दी गई एक लिस्ट में शामिल लोगों से मिलने की ही अनुमति है। इसमें दिल्ली सरकार के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। इसी के साथ-साथ वे अपने परिवारजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसकी अनुमति सप्ताह में दो बार ही होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियमित स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। वह डायबिटिक हैं।

विज्ञापन

सुब्रत रॉय को मिली थी अनुमति

उल्लेखनीय है कि सहारा समूह के प्रमुख दिवंगत सुब्रत रॉय को अदालत से ऑफिस के काम करने की अनुमति मिली थी। उन्होंने न्यूयॉर्क और लंदन में अपने लग्जरी होटलों को बेचने के लिए तिहाड़ जेल के अंदर ऑफिस बनाया था। इसके लिए 2014 में तिहाड़ के अंदर विशेष अदालत परिसर को ‘जेल’ घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ