विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान में 100 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में शामिल एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। ये शातिर 46 मामलों में फरार चल रहा था। हालांकि इस पर चीटिंग के कुल 59 मामले दर्ज हैं। आरोपी का नाम ओमाराम उर्फ राम मारवाड़ी है, जो जोधपुर का रहने वाला है।
दरअसल रोहिणी इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सिर्फ 12वीं पास है। 2004 से 2006 के बीच में वह बीएसएफ में रसोईया के रूप में भी काम कर चुका है। लेकिन जल्द अमीर बनने के लिए उसने बीएसएफ की नौकरी छोड़ दी थी। उसके बाद उस ने जयपुर में एक सुरक्षा एजेंसी खोली थी। उसमें उसने 60 कर्मचारियों की भर्ती की और बाद में एजेंसी को बेच दिया और मार्केटिंग कंसलटेंसी शुरू कर दी।
इसके बाद वो लगातार धोखाधड़ी करता चला गया और कंपनियां बंद करके नई कंपनियां खोलता रहा। आरोपी ने एमएलएम मार्केटिंग शुरू की जिसमें 4000 के बदले में 500 वाला सफारी सूट देकर कमीशन का दावा किया जाता था। एक सदस्य को 10 सदस्य बनाने पड़ते थे। जिसमें गारंटीड रिटर्न देने का दावा किया जाता था। इस तरह उसने 12 महीने तक हजारों सदस्य बना लिए और करीब 100 करोड़ की धोखाधड़ी करके फरार हो गया था।
आरोपी ने 2021 में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म भी शुरू किया था। लोगों को धोखा देकर उसने इसमें भी जल्द पैसा कमाने की जुगत लगाई। अब तक उस पर 59 मामले संज्ञान में आए हैं। जबकि वो कुल 46 मामलों में भगोड़ा घोषित था।
संबंधित खबरें
'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
37 mins agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
2 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
4 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
7 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines