Dangri Terror Attack: डांगरी में सात नागरिकों की हत्या का मामले को लेकर ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

rajouri jammu

rajouri jammu

विज्ञापन

पंकज शर्मा, नई दिल्ली: राजौरी में डांगरी गांव में सात नागरिकों की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवारों और गांव वालों ने मिलकर सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान गांव ने पलायन करने की चेतावनी दी। दरअसल, इस साल 1-2 जनवरी को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकवादियों द्वारा सात नागरिकों की हत्या मामले में जांच में कोई प्रगति न होने से पीड़ित परिवारों ने नाराजगी जताई है।

नौकरी छोड़ने की भी बात कही

परिवारों ने मुआवजा राशि और मृतक आश्रित नौकरी छोड़ने की भी बात कही है। शनिवार को गांव वालों ने पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर कैंडल मार्च निकाला और कहा कि हम बेहद दुखी हैं। तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा है जिन्होंने उनके गांव वालों की निर्मम हत्या की थी। मामले में जांच में कोई प्रगति न होने को लेकर पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने क्षेत्र से पलायन करने और प्रशासन द्वारा प्रदान की गई अनुग्रह राशि और नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

आतंकियों का अब तक कोई सुराग नहीं

राजौरी जिले के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हुई थी जबकि 8 लोग जख्मी हुए थे। अभी तक उन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा है। जिन आतंकियों ने निर्दोष गांव वालों की हत्या की थी, उनके प्रति गांव वालों में बेहद गुस्सा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ