Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

इंदौर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच झड़प, घटनास्थल पर पुलिस हुई तैनात

कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध की निंदा करते हुए BJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस तैनात की गई.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 21, 2026 23:23

कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध की निंदा करते हुए BJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस तैनात की गई.

AI समिट के विरोध के बाद घेराव की कोशिश

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हुए एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने इंदौर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की थी. तय कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे लेकिन वहां पहले से भारी पुलिस बल तैनात था. पुलिस ने दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रखी थी और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.

कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और दोनों तरफ से पत्थर फेंके जाने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पत्थरों के साथ पानी की बोतलें, संतरे और टमाटर भी एक-दूसरे पर फेंके गए. अचानक हुए पथराव से वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2026 03:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.