केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल बोले-'सभी अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई'

Prahlad Patel

Prahlad Patel

Chhattisgarh News: केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने शुक्रवार को जलजीवन मिशन पर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में छत्तीसगढ़ में इसका काम 6.7 परसेंट पर था।

विज्ञापन

जल जीवन मिशन पर 100% तक काम कर लिया

आगे राज्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यो ने जल जीवन मिशन पर 100% तक काम कर लिया है। छत्तीसगढ़ में मिशन का काम काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि काम में सभी बाधाओं के बारे में पता किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन

साल 2024 तक हर घर में पानी पहुचाना है

राज्यमंत्री ने टेंडर में हुए घोटालो पर कहा कि 10 टेंडर होने थे उसमें 9 निरस्त हो गए हैं। टेंडर प्रक्रिया की गति तेज करनी होगी। मैं इसमें राजनीति नहीं करना चाहता। हम इसमें जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 तक हर घर में पानी पहुचाना है। आगे अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने कहा है कि सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ