---विज्ञापन---

बीजापुर एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर, माओवादी विरोधी दस्ते के साथ मुलुग में भीषण मुठभेड़

Chhattisgarh Bijapur Naxalist Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। तेलंगाना से सटे मुलुग में यह मुठभेड़ हुई और दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। मारे गए नक्सलियों ने माओवादी नेता भी शामिल हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Chhattisgarh Bijapur Naxalist Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें 7 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं। यह मुठभेड़ मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में हुई। मुलुग जिला छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पड़ता है और तेलंगाना की सीमा से लगता है। एनकाउंटर की जानकारी मुलुगु जिला के SP डॉ. शबरीश ने दी है।

उन्होंने बताया कि चालपाका के पास वन क्षेत्र में हुई इस गोलीबारी में 7 माओवादी मारे गए। तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाया है। मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:मंदिर में तोड़-फोड़, हिंदुओं पर पथराव, पुजारी गिरफ्तार; बांग्लादेश में Iskcon पर विवाद क्यों-कहां से हुआ शुरू?

शुक्रवार-शनिवार को 19 नक्सली गिरफ्तार किए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजापुर में शुक्रवार और शनिवार को भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को 13 नक्सली और शनिवार को 6 नक्सली गिरफ्तार किए गए थे। नक्सलियों के खिलाफ चले इस ऑपरेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन शामिल रही। CRPF की कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन कोबरा की यूनिट ने भी इस ऑपरेशन में सहयोग दिया।

---खबर नीचे जारी है---

ऑपरेशन में CRPF का साथ लोकल पुलिस ने भी दिया। सभी 19 नक्सलियों को गलगाम, नडपल्ली और फुटापल्ली के जंगलों से पकड़ा गया। इनसे हथियार और माओवाद प्रचाकर सामग्री भी बरामद हुई। शुक्रवार को गिरफ्तार हुए 13 नक्सलियों में से 3 नक्सली तर्रेम से पकड़े गए थे। 5-5 आवापल्ली और जांगला से दबोचे गए। कोसा पुनेम उर्फ हड़मा नामक नक्सली पर 2 लाख रुपये का इनाम था।

यह भी पढ़ें:Video: सऊदी अरब में खारिज, कई मुस्लिम देश भी खामोश, फिर भारत में वक्फ पर बवाल क्यों?

---खबर नीचे जारी है---

शनिवार को इन 6 नक्सलियों को दबोचा गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 21 साल की लक्ष्मण दूधी, 37 साल की देवा सोढ़ी, 42 साल के नरसिम्मा सुंकर ऊर्फ नरसिम्हा शंकर, 29 साल के मोहन राव आऊल, 25 साल के पुरनागराज शुकर और 28 साल के गोपाल सुंकर को पकड़ा गया। यह सभी जनमिलिशिया सदस्य थे।

यह भी पढ़ें:4 साल के बच्चे को जिंदा जलाया, कोर्ट ने फांसी का फरमान सुनाया; जानें क्यों हैवान बना था शख्स?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 01, 2024 09:49 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola