हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surajpur Forest Fire: चांदनी-बिहारपुर के जंगलों में लगी भीषण आग, चोरों ओर दिखा धुंआ ही धुंआ

विज्ञापन

Surajpur Forest Fire: सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर के जंगलों में भीषण आग लगी है। जंगल से आग के लपटें और धुएं का गुब्बार उठ रहा है। ये आग तेजी से जंगल में फैल रही है। वन विभाग के लोग इसे बुझाने में लगे हैं। लेकिन अभी तक इसपर काबू नहीं पाया जा सका है। आगे के चलते जंगल के पेड़ पौधों के साथ जंगली जीवन-जन्तु भी आग की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही जंगल में लगी भीषण आग का धुंआ गांव की ओर फैल रहा है, जिससे श्वांस संबंधी बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है।

वन क्षेत्र के कई इलकों आग की चपेट में हैं। अवन्तिकापुर, कोल्हुआ, महुली, कछवारी, चोंगा, खैरा, करौटी पेंडारी, पासल, नवडिहा, कछिया, जुडवनीया मोहरसोप, बसनरा, खोहिर, बैजनपाठ, लुल, तेलाईपाठ, भून्डा, रसौकी, रामगढ़, उमझर, पालकेवरा, छतरंग, बाक, के जंगल आग की चपेट में हैं।

दूसरी ओर जंगल में लगी आग की रुख अब इन गांव की ओर फैल गई है। जंगल में चारों ओर आग की लपटें और धुएं के गुबार नजर आने लगे हैं। दर्जन भर से अधिक जंगलों में आग अब धीरे-धीरे पूरे जंगल में फैल रही हैं। चारों ओर धुंए के गुबार नजर आ रहे हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह आग फैलती रही और इसे नहीं बुझाया गया तो जल्द ही इसकी लपटें बस्ती तक पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola