सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में NH30 पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो डीआरजी जवान की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में DRG के जवान एलमागुंडा इलाके में गए थे। वापसी के दौरान हादसे में दो जवानों की मौत हो गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय से 2 किमी दूर एनएच 30 कोंटा डेंग पर ट्रेलर वाहन और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार 2 डीआरजी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी किरण चव्हाण व एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर वाहन चालक की गलती के चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक जवान पदाम मुया दोरनापाल के पास बोडीगुडा के रहने वाले थे तो वहीं मौसम सुब्बा बंडा बेस कैंप के रहने वाले थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ