छत्तीसगढ़ 'महतारी वंदन योजना' की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- महिलाएं सशक्त होंगी, तो देश मजबूत होगा

PM Modi Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ‘महतारी वंदन योजना’ की पहली किस्त ट्रांसफर की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं सशक्त होंगी, तो देश मजबूत होगा।

PM Modi Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana

महिलाओं मिली 'महतारी वंदन योजना' की पहली किस्त

PM Modi Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मिलकर प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ‘महतारी वंदन योजना’ के 1000 रुपये प्रतिमाह की पहली किस्त ट्रांसफर की। इसके साथ ही सरकार ने कुल 655 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर परिवार और समाज में महिलाएं सशक्त होंगी, तभी पूरा देश मजबूत होगा।

विज्ञापन

महिलाओं को संबोधित करते पीएम मोदी

महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत महिला कल्याण और सशक्तीकरण के क्षेत्र में एक सराहनी कदम है। इसके साथ पीएम मोदी ने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह इस बात से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली इस योजना को अपना वक्त समर्पित करने का उन्हें मौका मिला है। केंद्र सरकार ने संकल्प लिया है कि वह देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी।

विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय की पीएम मोदी की तारीफ 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की सीएम विष्णुदेव साय और उनकी सरकार की भी काफी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने जिस तरह से महिलाओं का सम्मान किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार और समाज के साथ-साथ पूरा देश मजबूत होगा। वहीं सीएम साय ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ को उनके विचार का रूप बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ