छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को CM विष्णुदेव साय का खास तोहफा, महतारी वंदन योजना से है खास कनेक्शन

CM Vishnudev Sai Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को संबोधित करते हुए राज्य की माताओं-बहनों का आभार जताया है। साथ ही बताया है कि प्रदेश की 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

CM Vishnudev Sai Mahtari Vandan Yojana

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

CM Vishnudev Sai Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किया अपना वादा पूरा कर दिखाया है। राज्य सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत पैसे मिलना शुरू हो गए हैं। दरअसल, रविवार को राज्य सरकार की तरफ से ‘महतारी वंदन योजना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम साय ने प्रदेश की 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में आज ‘महतारी वंदन योजना’ पहली किस्त डाली है। इस दौरान सीएम साय ने राज्य की माताओं-बहनों का आभार जताया है।

विज्ञापन

सीएम साय का संबोधन  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि जिस दिन का छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आ गया है। आज छत्तीसगढ़ सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ शुरू कर रही है। आज ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की 70,12,600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 1000 रुपये का अंतरण किए गए है।

विज्ञापन

सीएम साय ने महिलाएं को बताया शक्ति-स्वरूप

सीएम साय ने कहा कि सनातन परंपरा कहती है कि ‘जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं’। छत्तीसगढ़ की सरकार इसी विचार को ‘महतारी वंदन योजना’ के साथ धरातल पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि ‘महतारी वंदन योजना’ राज्य सरकार की तरफ से महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम है। इस योजना के साथ छत्तीसगढ़ की आधी आबादी अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी छलांग लगाने वाली हैं। धरती पर महिलाएं शक्ति-स्वरूप हैं, जो राष्ट्र की निर्माता हैं।

विज्ञापन

विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण जरूरी

सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण बहुत जरूरी है। वहीं विकसित छत्तीसगढ़ के लिए प्रदेश की महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, जिसके साथ राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ