130 Trains New Time Table New Year 2025: साल 2024 के खत्म होने में अब सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हुए हैं। नए साल 2025 की शुरुआत के साथ कई नए बदलाव होने वाले हैं। इसी के तहत भारतीय रेलवे भी नए साल पर बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा देश भर की 130 ट्रेनों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की विशाखापत्तनम दुर्ग एक्सप्रेस समेत 8 प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें 1 जनवरी से अपने नए समय पर चलेंगी।
छत्तीसगढ़ की इन 8 ट्रेनों का भी बदला समय
नए साल से रेलवे की 130 ट्रेनों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। इसमें छत्तीसगढ़ की 8 प्रमुख ट्रेनें हावड़ा मुंबई गीतांजलि, विशाखापत्तनम दुर्ग एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग छपरा, अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस, पोरबंदर संतरागाछी और हटिया लोकमान्य तिलक शामिल हैं। ये सभी एक्सप्रेस ट्रेनें अपने प्लेटफार्म पर 20 मिनट पहले पहुंच जाएंगी। हालांकि, 45 पैसेंजर, 81 मेमू, 20 डेमू सहित 146 गाड़ियां अपने नियमित नंबर से चलाई जाएंगी।
मध्य प्रदेश की 15 खास ट्रेने शामिल
इन 130 ट्रेनों की लिस्ट में मध्य प्रदेश की रानी कमला पति-जबलपुर एक्सप्रेस समेत 15 खास ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का नया टाइम टेबल 31 दिसंबर 2024 की रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगा।