हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

18 लोगों की मौत, पिकअप 20 फीट गहरी खाई में गिरी; छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण हादसा

Chhattisgarh Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप वाहन के खाई में पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर तेंदूपत्ता संग्राहक थे।

विज्ञापन
कवर्धा में भीषण सड़क हादसा

Chhattisgarh Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप में 40 लोग सवार थे। पिकअप में सवार सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर सेमहरा गांव लौट रहे थे। इस दौरान अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बहापानी के पास पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने लोगों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया।

हादसे के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्स पर पोस्ट पर हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि मेरी शोक संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं। जिन्होंने दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की मदद में जुटा है।

विज्ञापन

देखें हादसे की तस्वीरें

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola