महासमुंद कलेक्टर ने कृषि, पशुपालन और मछलीपालन विभाग की बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Mahasamund Collector Called a Review Meeting: महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, और मछलीपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्हेंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

Mahasamund Collector Called a Review Meeting

Mahasamund Collector Called a Review Meeting: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार में राज्य के हर एक जिले तक विकास को पहुंचे की कोशिश की जा रही है। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिल रहे हैं और प्रदेश में उद्योग के विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के जिलों के कलेक्टर भी प्रदेश के विकास में साय सरकार की मदद कर रहे हैं। हाल ही में महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, और मछलीपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्हेंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

लोगों को मिले योजनाओं का लाभ

इस बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सरकार की योजना के काम को पूरा करने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम किया जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों किया जाना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक समेत कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन, विभाग के बड़े अधिकारी शामिल थे। इसके साथ ही कलेक्टर मलिक ने कृषि और समवर्गीय विभाग के मैदानी अमले से जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

विज्ञापन

जैविक खेती को दिया जाए बढ़ावा

इस समीक्षा बैठक के दौरान खरीफ सीजन में बीज और उर्वरक के लिए पुख्ता व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए, किसानों को दलहन-तिलहन खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। इसके अलावा कलेक्टर मलिक ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से पशुओं के पंजीयन, उपचारित पशुओं की संख्या, टीकाकरण से जुड़ी सारी जानकारी ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ