MP Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मोहन यादव ने ‘रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव’ की शुरुआत की है। जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर में आज इस ‘कांक्लेव’ का अगाज हुआ। इसमें दुनिया भर के 3500 से ज्यादा निवेशक शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश केलोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सीएम मोहन यदव की सोच राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर लेकर जा रही है।
सीएम मोहन यदव की सोच
अपने संबोधन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सोच प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने की है। यह सच है कि प्रदेश में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कोई निवेशक तभी आगे आता है जब उन्हें क्षेत्र में विकास की संभावना दिखाई देती है। जबलपुर का माहौल, यहां जलवायु और यहां के लोगों की श्रम शक्ति काफी सकारात्मक है। असान भाषा मे कहे तो यहां के लोगों की सोच उद्योगों के विकास के लिए मुफीद है।
यह भी पढ़ें: जबलपुर बनेगा टेक्सटाइल हब, CM मोहन यादव बोले- प्रदेश की महिलाओं को नहीं होगी नौकरी की कमी
विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगा यह कॉन्क्लेव
वहीं प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव मध्य प्रदेश को देश में अलग दर्जा प्रदान करेगी। यह कॉन्क्लेव जबलपुर क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य सिर्फ किसी एक क्षेत्र के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास सामूहिक रूप से करना है। साथ ही स्थानीय उद्योगपतियों को विकास के नए अवसर पैदा करना है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines